Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Ayodhya : काफिले पर हमले के बाद सपा प्रत्याशी ने की शांति की अपील, कहा - हार के डर से BJP वाले फैलाना चाहते हैं हिंसा

Janjwar Desk
19 Feb 2022 3:07 AM GMT
Ayodhya : काफिले पर हमले के बाद सपा प्रत्याशी ने की शांति की अपील, कहा - हार के डर से BJP वाले फैलाना चाहते हैं हिंसा
x
UP Election 2022 : हमला उस समय हुआ जब दोनों दलों का काफिला आमने-सामने आ गया।

अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ( UP Election 2022 ) को लेकर सपा ( Samajwadi Party ) और भाजपा ( BJP ) के बीच जारी सियासी जंग जगजाहिर है। इस बीच भगवान राम की नगरी अयोध्या ( AYodhya ) में अनहोनी होते-होते बच गया। इस मामले में अयोध्या जिले के गोसाईगंज में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह ( SP candidate Abhay Singh ) के काफिले पर हमले की सूचना है। यह घटना बीती रात की है। हमले का आरोप भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों पर लगा है। हमला उस समय हुआ जब दोनों दलों का काफिला आमने-सामने आ गया। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने सपा प्रत्याशी अभय सिंह के ​काफिले पर हमला बोल दिया। इस हमले में सपा प्रत्याशी अभय सिंह बाल बाल बच गए। इस घटना के बाद से गोसाईगंज ( Gosaiganj ) विधानसभा क्षेत्र में तनाव की स्थिति है।

ताजा अपडेट के मुताबिक शुक्रवार देर रात उनियार से जाहना बाजार जाते समय मियोपुर में फायरिंग और पथराव की घटना हुई। इस घटना में कि किसी के हताहत की होने की सूचना नहीं है। सपा प्रत्याशी ( SP Candidate Abhay Singh ) पर हमले का आरोप विकास सिंह नामक व्यक्ति पर लगा है। महाराजगंज थाने में एफआईआर ( FIR ) के लिए तहरीर दी गई है।

अपने काफिले पर हमले के बाद सपा उम्मीदवार अभय सिंह ( Abhay singh ) ने अपने फेसबुक पोस्ट पर जानकारी दी है कि अयोध्या पुलिस प्रशासन का पूरा अमला भाजपा प्रत्याशी के साथ है। चुनाव आयोग के नियमों की भाजपा की ओर से धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। चुनाव प्रचार के बाद लौटते समय मेरे काफिले पर चली गोली गोसाईगंज के नेव कबीरपुर में हुई। मैं पूरी तरह से सुरक्षित हूं। सपा के कार्यकर्ताओं से अपील है कि विरोधी चुनाव हार चुके हैं। हार के डर से वो चुनाव नहीं होने देना चाहते हैं। विरोधी पक्ष के लोग अयोध्या में अशांति फैलाना चाहते हैं। आप लोग शांति बनाए रखें। साथ ही कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें।

UP Election 2022 : बता दें कि अभय सिंह पूर्व विधायक और अयोध्या यूपी विधानसभा चुनाव में गोसाईगंज से सपा प्रत्याशी हैं। उनका सामना भाजपा प्रतयाशी आरती तिवारी से होगा, जो पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी की पत्नी हैं। दरअसल, गोसाईगंज समेत अयोध्या में तीन मार्च को वोट डाले जाएंगे। ​यूपी में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। दो चरण का मतदान हो चुका है। तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। वहीं 10 मार्च को सभी चरणों में चुनावी नतीजे आएंगे।

Next Story

विविध