Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

पूर्व सीएम भागवत झा आजाद के बेटे कीर्ति आजाद छोड़ेंगे कांग्रेस, टीएमसी में हो सकते हैं शामिल

Janjwar Desk
23 Nov 2021 4:38 AM GMT
पूर्व सीएम भागवत झा आजाद के बेटे कीर्ति आजाद छोड़ेंगे कांग्रेस, टीएमसी में हो सकते हैं शामिल
x
दिल्ली से एक बार विधायक और दरभंगा से तीन बार सांसद बनने के बाद कीर्ति झा आजाद अपने पिता की पार्टी यानि कांग्रेस में लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पार्टी में शामिल हुए थे।

नई दिल्ली। बिहार में पार्टी को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस आलाकमान की योजना को बहुत बड़ा झटका लगने वाला है। पार्टी के नेता कीति झा आजाद कांग्रेस को झटका दे सकते हैं। वह कांग्रेस को छोड़कर टीएमसी में शामिल हो सकते हैं। हाल ही में उनकी टीएमसी के नेताओं से मुलाकात हुई थी। बताया जा रहा है कि वो इस बारे में बहुत जल्द औपचारिक घोषणा भी करने वाले हैं।

भागवात झा आजाद के बेटे हैं कीर्ति

कीर्ति झा आजाद ने करीब तीन दशक पहले बीजेपी से सियासी करियर की शुरुआत की थी। पूर्व क्रिकेटर कीर्ति झा आजाद सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस से कीर्ति का नाता नया नहीं है। कीर्ति बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे भागवत झा आजाद के बेटे हैं। दिल्ली से एक बार विधायक और दरभंगा से तीन बार सांसद बनने के बाद कीर्ति अपने पिता की पार्टी में शामिल हुए। कीर्ति आजाद के पिता भागवत झा आजाद 14 फरवरी 1988 से 10 मार्च 1989 तक बिहार के मुख्यमंत्री थे। वह भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से छह बार सांसद चुने गए थे। 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

दिल्ली के गोल मार्केट से विधायक रह चुके हैं

बिहार के पूर्णिया में 2 जनवरी 1959 को जन्में कीर्ति आजाद का पूरा नाम कीर्तिवर्धन भागवत झा आजाद है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत क्रिकेट से की। वह बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर गेंदबाज थे। 1981 की ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सीरीज में वह टीम इंडिया के सदस्य रहे। 1986 तक कीर्ति ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। इसके बाद बीजेपी ज्वाइन किया और 1993 में दिल्ली के गोल मार्केट इलाके से विधायक चुने गए। 1999 में उन्होंने दरभंगा के लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा और वहां अशरफ अली फातमी को शिकस्त देकर सांसद बने।

अरुण जेटली पर लगाया था घोटाले का आरोप

दरभंगा से तीन बार सांसद रहे पूर्व भाजपा नेता कीर्ति आजाद ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर कई बार सवाल उठाए थे। उन्होंने डीडीसीए में घोटाले का आरोप लगाकर वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना भी साधा था। इसके चलते बीजेपी ने कीर्ति आजाद को निलंबित कर दिया था।

Next Story

विविध