Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP के इस बाहूबली ने क्यों कहा BJP अगर उनसे समझौता करती तो 4 सीट और फायदे में रहती!

Janjwar Desk
13 March 2022 7:52 AM GMT
upchunav2022
x

(मुझसे समझौता करती तो भाजपा 4 सीटें और जीतती- डीपी)

भाजपा ने ऐन वक्त पर उनसे समझौता न करके अपना ही नुकसान किया। समझौता कर लेती तो चार सीटों पर और फायदे में रहती। यानी भाजपा 4 सीटें और जीत जाती...

Badaun News: भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) में वोट प्रतिशत जरूर कम रहा हो लेकिन 37 साल बाद उसने दोबारा सत्ता हासिल कर इतिहास जरूर रच दिया है। उसकी यह जीत तब और खास बन जाती है जब प्रदेश की दो बड़ी पार्टियों का सूपड़ा साफ हो गया हो।

इस बीच राष्ट्रीय परिवर्तन दल के मुखिया डीपी यादव (DP Yadav) ने कहा कि भाजपा ने ऐन वक्त पर उनसे समझौता न करके अपना ही नुकसान किया। समझौता कर लेती तो चार सीटों पर और फायदे में रहती। यानी भाजपा 4 सीटें और जीत जाती।

राष्ट्रीय परिवर्तन दल के मुखिया डीपी यादव ने कहा कि लखनऊ में भाजपा से उनकी चार सीटों सहसवान, संभल के गुन्नौर व मुरादाबाद के बिलारी और असमोली सीट को लेकर बात चल रही थी। बाद में भाजपा उनकी सीटों को कम करती गई। आखिर में भाजपा की ओर से कहा गया कि आप सहसवान सीट ले लें और अपनी पार्टी रापद का विलय भाजपा में कर दें।

डीपी का कहना था कि वह इसके लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने कई साल मेहनत करके इस पार्टी को खड़ा किया है। केवल एक सीट पर विधायक बनने की खातिर पार्टी खत्म करने को उनके जमीर ने गवाही नहीं थी और वार्ता टूट गई।

इसके बाद उन्होंने सहसवान, बिल्सी और दातागंज में अपने दल से प्रत्याशी उतारे। जो चुनाव हार गए। उन्हें हार का गम है और भविष्य में खामियों को सुधारने में लगेंगे पर उन्हें छोड़कर भाजपा भी फायदे में नहीं रही। उन्होंने चुनाव से पहले ही सार्वजनिक रूप से घोषणा कर दी थी कि भाजपा उन चारों सीटों पर चुनाव हार जाएगी।

ठीक वैसा ही हुआ, भाजपा ने भी यह चारों सीटें गवां दीं। उनके प्रत्याशी लड़े होते तो चारों सीटें भाजपा की झोली में जानी तय थीं। इसके साथ ही केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के तमाम दिग्गज भी चुनाव हारे हैं। जिसपर पार्टी को 2024 के लिए बड़ा मंथन करने की जरूरत है।

Next Story

विविध