Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Congress News : चुनाव में हार के बाद सियासी गलियारों में चर्चा, राहुल गांधी नहीं, सचिन पायलट बनेंगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष!

Janjwar Desk
12 March 2022 9:54 AM GMT
Congress News : चुनाव में हार के बाद सियासी गलियारों में चर्चा, राहुल गांधी नहीं, सचिन पायलट बनेंगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष!
x
Congress News : अगर राहुल गांधी को कमान नहीं दी गई तो अध्यक्ष पद के लिए अगले दावेदार सचिन पायलट हो सकते हैं।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव ( Assembly Election Result 2022 ) में कांग्रेस की ऐतिहासिक पराजय ने पार्टी आलाकमान को इस बात पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया कि पार्टी में लंबे अरसे से जारी बदलाव की मांग और नहीं रोका जा सकता है। कांग्रेस ( Congress Party ) की शर्मनाक हार के बाद से नेतृत्व में बदलाव को लेकर पार्टी के अंदर और बाहर दोनों स्तर पर चर्चा चरम पर है। पार्टी सूत्रों से ताजा संकेत भी मिले हैं कि अब पार्टी इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रही है।

फिलहाल, कांग्रेस ( Congress ) की पांच राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ व असंतुष्ट गुट यानि जी-23 के नेता गुलाम नबी आजाद के घर शुक्रवार की शाम एक बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के स्थायी राष्ट्रीय अध्यक्ष ( Congress President ) बनाए जाने को लेकर चर्चा हुई। फिलहाल, जी-23 सदस्यों ने सचिन पायलट को कमान देने की मांग की है। जी-23 के नेताओं का कहना है कि चुनाव में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाना जरूरी हो गया है।

हालांकि, विधानसभा चुनाव से पहले भी इस मुदृदे पर कई बैठकें हो चुकी हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक कांग्रेस को युवा नेतृत्व की जरुरत है। अगर राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) को कमान नहीं दी गई तो अगले दावेदार सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) हो सकते हैं।

कौन हैं पायलट

सचिन पायलट राजेश पायलट के बेटे हैं। राजेश पायलट की पूर्व पीएम राजीव गांधी के करीबी नेताओं में से जाने जाते थे। सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) ग्रासरूट पर काम करने वाले युवा नेता हैं। साथ ही उनमें दायित्व और लोगों को साथ चलने की योग्यता है। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राजस्थान में कांग्रेस को मजबूत किया है। उनके नेतृत्व में भारी संख्या में युवा और नौजवान कांग्रेस से जुड़े हैं। राजनीति के जानकारों का कहना है कि हो सकता है कि पायलट बहुत जल्द कांग्रेस की कमान संभाल लें। इस बात की उम्मीद इसलिए है कि सचिन पायलट की सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी तीनों से नजीदकी जगजाहिर है। वह पार्टी नेताओं के साथ विवाद होने की स्थिति समझौतावादी रूख का भी का परिचय दे चुके हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की 9 राज्यों में हार

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया। 2024 तक सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम प्रमुख बने रहने के लिए चुना गया था। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस 19 राज्यों में बुरी तरह से विधानसभा चुनाव हार का सामना कर चुकी है। पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह अपने दोनों सीटों पर हार गए। वहीं नवजोत सिंह सिद्दू, अमरिंदर कौर और हरीश रावत को भी करारी हार मिली है। इसलिए कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव की मांग को एक बार फिर बल मिला है। माना जा रहा है कि आलाकमान इस बार निर्णायल फैसला ले सकती है।

Next Story

विविध