Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Congress releases Election Manifesto 2022 : हिमाचल कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, राहुल गांधी ने जनता से किए 10 बड़े वादे

Janjwar Desk
31 Aug 2022 11:52 AM GMT
Congress releases Election Manifesto 2022 : हिमाचल कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, राहुल गांधी ने जनता से किए 10 बड़े वादे
x

Congress releases Election Manifesto 2022 : हिमाचल कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, राहुल गांधी ने जनता से किए 10 बड़े वादे

Congress releases Election Manifesto 2022 : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने हिमाचल प्रदेश की जनता को 10 बड़े वादे पूरे करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर हिमाचल ( Himachal Pradsh ) को आगे बढ़ाएंगे।

Congress releases Election Manifesto 2022 : हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradwsh ) में भाजपा जनता पार्टी के विजन डाक्यूमेंट की तर्ज पर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र ( Congress releases election manifesto 2022 ) बुधवार को जारी कर दिया। कांग्रेस ( Congress ) के प्रदेश कार्यालय राजीव गांधी भवन में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने घोषणा पत्र जारी किया। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने हिमाचल का संकल्प हैशटैग ( #HimachalkKaSankalp) नाम से ट्विटकर लिखा है कि हमारी पार्टी राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह हिमाचल प्रदेश के लोगों से भी किए जा रहे वादे निभाने का काम करेंगी। हम सब एक साथ मिलकर हिमाचल को फिर से आगे ब़ढ़ाएंगे।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में प्रदेश पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में जनता को 10 गारंटी देने की घोषणा की। भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को लागू किया जाएगा। पांच लाख बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था के साथ किसानों-बागवनों को फलों की कीमत तय करने अधिकार दिया जाएगा। इसके अलावा घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली निशुल्क दी जाएगी। 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को हर महिने 1500 रुपये मिलेंगे। युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपए का स्टार्टअप फंड तैयार होगा। हर गांव में मोबाइल क्लीनिक से मुफ्त इलाज होगा। हर विधानसभा क्षेत्र में चार अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खुलेंगे। पशुपालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदा जाएगा। 2 रुपए प्रति किलो के हिसाब से गोबर की खरीद की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही अपने सभी चुनावी वायदों को पूरा करेगी। कांग्रेस के घोषणा पत्र कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा शामिल नहीं हुए।

पुरानी पेंशन स्कीम को यहां पर भी करेंगे बहाल


राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने अपने ट्विट में हिमाचल प्रदेश की जनता से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होने पर पांच बड़े वादे पर अमल करने का भी प्रदेश की जनता को भरोसा दिया है। उन्होंने कांग्रेस के पांच प्रमुख वादों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी पार्टी हिमाचल प्रदेश में सरकार में आई तो हम राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह .यहां पर भी पुरानी पेंशन स्कीम को यहां पर भी बहाल करेंगे।. महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए देने की योजना पर अमल किया जाएगा। 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, युवाओं के लिए 5 लाख रोजगार और 680 करोड़ का स्टार्ट.अप फंड सृजित किया जाएगा।

कांग्रेस लोगों की आय बढ़ाने पर देगी जोर : भूपेश बघेल

वहीं शिमला में कांग्रेस का संकल्प या घोषणा पत्र जारी करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों पर महंगाई थोपी है। हमारी पार्टी इस बात पर ध्यान देगी कि लोगों की आय कैसे बढ़ाई जाए। आय बढ़ाने की नीति का ही परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी दर है। हमारे पास सभी वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं हैं।

Next Story

विविध