Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

गीता ज्ञान पर मचा बवाल तो शिवराज पाटिल ने पेश की सफाई, कहा - आप महात्मा गांधी को मारते हैं तो आप भी जिहादी हैं

Janjwar Desk
21 Oct 2022 8:43 AM GMT
गीता ज्ञान पर मचा बवाल तो शिवराज पाटिल ने पेश की सफाई, कहा - आप महात्मा गांधी को मारते हैं तो आप भी जिहादी हैं
x

गीता ज्ञान पर मचा बवाल तो शिवराज पाटिल ने पेश की सफाई, कहा - आप महात्मा गांधी को मारते हैं तो आप भी जिहादी हैं

Geeta Gyan : क्या आप कृष्ण द्वारा अर्जुन को दी गई सीख को जिहाद बोलेंगे..? नहीं ना, वही मैंने कल कहा था।

Geeta Gyan : गुजरात चुनाव से पहले एक बार सियासी माहौल गरमाने लगा है। साथ ही कांग्रेस ( Congress ) के दिग्गज नेता पहले की तरह बयान देने लगे हैं। ताजा मामले में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ( Shivraj Patil ) के गीता ज्ञान पर बवाल मचा है। उनके इस ज्ञान को गुजरात चुनाव (Gujrat Election 2022 ) से जोड़कर देखा जा रहा है। इतना ही भाजपा ( BJP ) ने गीता ( Geeta ) में जिहाद ( Jihad ) की बात पर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोल दिया है। साथ ही कांग्रेस के नेताओं पर वोट बैंक की राजनीति ( Politics ) करने का आरोप लगा दिया है।

वही कहा, जो गीता में कृष्ण ने अर्जुन से कहा

अपने बयान पर बवाल बढ़ने के बाद शिवराज पाटिल ( Shivraj Patil ) 21 अक्टूबर को एक बार फिर मीडिया के सामने आये और उन्होंने इस मसले पर सफाई देते हुए कहा कि अगर आप महात्मा गांधी की हत्या करते हैं तो यह जिहाद है। उनकी हत्या करना जिहाद ( Jihad ) है। क्या आप कृष्ण ( Sri Krishna ) द्वारा अर्जुन ( Arjun ) की दी गई सीख को जिहाद बोलेंगे..? नहीं ना, वही मैंने कल कहा था। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि इस्लाम, ईसाई धर्म में मान्यता है कि भगवान बहुत नहीं हैं, सिर्फ एक है। यहूदी धर्म में भी यही मान्यता है कि भगवान की मूर्ति नहीं रख सकते। गीता में भी लिखा है कि भगवान का न रंग है, न रूप है और न ही आकार है।

दरअसल, गुरुवार को एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम के दौरान शिवराज पाटिल ( Shivraj Patil ) ने कहा था कि जिहाद सिर्फ कुरान में ही नहीं बताई गई है। तमाम कोशिशों के बाद भी अगर कोई स्वच्छ विचार को नहीं समझता, तो शक्ति का उपयोग करना चाहिए। गीता में भी इसका जिक्र है। महाभारत में श्रीकृष्ण जी ने भी अर्जुन को यही पाठ पढ़ाया था। अब इसे आप क्या कहेंगे? जिहाद की अवधारणा न केवल इस्लाम में बल्कि भगवद गीता और ईसाई धर्म में भी है।

कांग्रेस हिंदुओं से नफरत करना सिखाती है : शहजाद पूनावाला

उनका बयान सामने आने के बाद भाजपा ( BJP ) आग बबूला हो गई है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि पाटिल ने ही हिंदू टेरर शब्द ईजाद किया था। कांग्रेस ने हिंदू नफरत की सारी सीमाएं पार कर दी हैं। शिवराज पाटिल ने ही हिंदू टेरर शब्द ईजाद किया था। अब उन्होंने गीता की तुलना जिहाद से की है। उनका दावा है कि श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद सिखाया है। वैसे तो कांग्रेस पार्टी ने खुद को जनेऊधारी हिंदू की पार्टी बताया है, लेकिन राम मंदिर का विरोध करना, राम के अस्तित्व पर हलफनामा देकर सवाल उठाना, हिंदू टेरर कहना दिखाता है कि कांग्रेस हिंदुओं से नफरत करती है। इस तरह के बयान गुजरात चुनाव को देखते हुए दिए जा रहे हैं। गुजरात की जनता इनको सबक सिखाएगी।

Geeta Gyan : बता दें कि गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की जीवनी के विमोचन पर बोलते हुए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पाटिल ( Shivraj Patil ) ने कहा कि था कि ऐसा कहा जाता है कि इस्लाम धर्म में जिहाद की बहुत चर्चा है। उन्होंने कहा कि यह अवधारणा तब सामने आती है जब सही इरादे और सही काम करने के बावजूद कोई नहीं समझता, तब कहा जाता है कि कोई बल प्रयोग कर सकता है।

Next Story

विविध