Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Goa Election 2022 : गोवा में केजरीवाल ने किया बड़ा कमाल, भाजपा की सीटिंग विधायक Alina Saldanha को शामिल करा लिया आप में

Janjwar Desk
17 Dec 2021 6:31 AM GMT
Alina Saldanha
x

(दक्षिण गोवा के कोर्टालिम से विधायक अलीना सलदान्हा AAP में हुईं शामिल) 

Goa Election 2022 : गोवा की पूर्व पर्यावरण और वन मंत्री अलीना सलदान्हा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं, उन्होंने कहा कि पार्टी अपने सिद्धांतों को भूल गई हैं...

Goa Election 2022 : गोवा में राजनीतिक उठापटक के बीच पूर्व पर्यावरण और वन मंत्री और दक्षिण गोवा के कोर्टालिम से विधायक अलीना सलदान्हा (Alina Saldanha) गुरुवार को भाजपा (BJP) छोड़ने वाली पहली विधायक बनीं। उन्होंने सुबह गोवा विधानसभा के अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद सलदान्हा आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गईं।

उनके इस्तीफे के साथ ही अब 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में अब 35 सदस्य हैं। सलदान्हा ने कहा, 'मैंने इस्तीफा इसलिए दिया है क्योंकि दिवंगत मथानी सल्दान्हा जिस पार्टी में शामिल हुए थे, वह वैसी नहीं है। ऐसा लगता है कि यह अपने सभी सिद्धांतों को भूल गयी है, और राज्य में बदहाली है। कौन आ रहा है और कौन शामिल हो रहा है, यह कोई नहीं जानता।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की मौजूदगी में अलीना आप में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'मुझे आम आदमी पार्टी में कोरटालिम से बीजेपी विधायक अलीना सलदान्हा का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हम सब मिलकर स्वर्गीय मतान्ही सलदान्हा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे और गोवा को समृद्धि और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के मार्ग पर ले जाएंगे।'

हालांकि गोवा भाजपा अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने कहा कि भाजपा ने सलदान्हा को निष्कासित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, 'पिछले दो वर्षों में वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहीं। हमने बुधवार को उन्हें निष्कासित करने का फैसला किया और इसके लिए हमने अध्यक्ष को नोटिस भेजा था और फिर उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली जाने और आप में शामिल होने के बाद उन्होंने रात 8.23 ​​बजे हमें अपना इस्तीफा भेजा। हम आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेंगे।'

इससे पहले बीते दिनों गोवा सरकार में शहरी विकास मंत्री मिलिंद नाइक ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। गोवा कांग्रेस ने उनपर महिला से यौन शोषण का आरोप लगाया था। गोवा कांग्रेस ने बुधवार को सार्वजनिक रूप से मोरमुगांव के विदायक मिलिंद नाइक को कथित सेक्स स्कैंडल में शामिल होने का आरोप लगाया।

गोवा कांग्रेस ने उनपर महिला से यौन शोषण का आरोप लगाया था। गोवा कांग्रेस ने बुधवार को सार्वजनिक रूप से मोरमुगांव के भाजपा विधायक मिलिंद नाइक को कथित सेक्स स्कैंडल में शामिल होने का आरोप लगाया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से एक वीडियो देखा था जो नाइक की संलिप्तता को साबित करता है जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

Next Story

विविध