Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Gujarat Election Date 2022 : गुजरात में होगा दो चरणों में विधानसभा चुनाव, 1 और 5 दिसंबर को होगी वोटिंग, इलेक्शन कमीशन ने किया ऐलान

Janjwar Desk
3 Nov 2022 7:10 AM GMT
Gujarat Election Date 2022 : गुजरात में होगा दो चरणों में विधानसभा चुनाव, 1 और 5 दिसंबर को होगी वोटिंग, इलेक्शन कमीशन ने किया ऐलान
x

Gujarat Election Date 2022 : गुजरात में होगा दो चरणों में विधानसभा चुनाव, 1 और 5 दिसंबर को होगी वोटिंग, इलेक्शन कमीशन ने किया ऐलान

Gujarat Election Date 2022 : मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने तारीखों की घोषणा करते हुए कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। गुजरात में पहले चरण का चुनाव एक दिसंबर को होगा तो वहीं दूसरे चरण के लिए राज्य में पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।

Gujarat Election Date 2022 : गुजरात चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। सब गुजरात चुनाव के लिए तारीखें घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। आज ये इंतजार खत्म हो गया है। इलेक्शन कमीशन में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे। 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना होना है और 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने तारीखों की घोषणा करते हुए कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। गुजरात में पहले चरण का चुनाव एक दिसंबर को होगा तो वहीं दूसरे चरण के लिए राज्य में पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।

8 दिसंबर को होगी वोटों की गिनती

बता दें कि गुजरात चुनाव और हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। 2017 में भी दोनों राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर चुनाव की घोषणा की गई थी, लेकिन मतगणना 18 दिसंबर को एक साथ हुई थी। हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव दोनों के लिए ही वोटों की गिनती एक ही दिन होगी।

अचार संहिता की अधिसूचना जारी

बता दें कि आज 12 बजे इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसी दौरान चुनाव आयोग गुजरात इलेक्शन के लिए तारीखों का ऐलान किया। बता दें कि आज इलेक्शन कमीशन की दिल्ली के रंग भवन ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आज गुजरात चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता की अधिसूचना जारी हो गई है।

गुजरात में 182 सीटों पर होगा चुनाव

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गुजरात में विधानसभा (Gujarat Assembly) की कुल 182 सीटें हैं। इनमें 40 सीटें आरक्षित हैं। 13 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST)/आदिवासी समाज के लिए रिजर्व हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा (BJP) को 99, कांग्रेस (Congress) को 77 सीटें मिलीं थी। दो सीटें भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP), एक सीट एनसीपी (NCP) को मिली थी, बाकी तीन सीटों में निर्दलीय जीते थे। गुजरात में लंबे समय से चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला हो रहा है, लेकिन इस बार विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (Aam aadmi Party) भी जी तोड़ मेहनत कर ही है।

18 फरवरी 2023 को होगा गुजरात विधनसभा का कार्यकाल समाप्त

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 1998, 2007 और 2012 में एक साथ हुए थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है।

गुजरात में होगा त्रिकोणीय मुकाबला

बता दें कि पिछले 24 साल से गुजरात की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी ही काबिज है, लेकिन इस बार समीकरण बदले नजर आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली और पंजाब जीतने के बाद आम आदमी पार्टी ने गुजरात में भी पूरी ताकत लगा दी है और आप अब बीजेपी को गुजरात में कड़ी टक्कर दे रही है। भारत जोड़ो यात्रा के दम पर कांग्रेस भी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी में है। ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को मतगणना होगी। बता दें कि 2017 में अपनाई गई परंपरा का हवाला देते हुए चुनाव आयोग ने इस महीने की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों के साथ गुजरात चुनाव की घोषणा नहीं की थी।

Next Story

विविध