Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Gujarat, Himachal Election 2022 : गुजरात-हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है एलान, दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Janjwar Desk
14 Oct 2022 6:24 AM GMT
Gujarat Election 2022 : गुजरात चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान होगा आज, 12 बजे इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस
x

Gujarat Election 2022 : गुजरात चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान होगा आज, 12 बजे इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Gujarat, Himachal Election 2022 : हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज हो सकती है, हालांकि गुजरात विधानसभा के तारीखों के एलान की संभावना कम है, आज दोपहर 3:00 बजे केंद्रीय चुनाव आयोग दिल्ली में प्रेसवार्ता करने जा रहा है...

Gujarat, Himachal Election 2022 : हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज हो सकती है। बता दें कि आज दोपहर 3:00 बजे केंद्रीय चुनाव आयोग देश की राजधानी दिल्ली में प्रेसवार्ता करने जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव आयोग गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनावों के लिए तारीखों का एलान कर सकता है। साथ ही यह बात भी सामने आ रही है कि गुजरात चुनाव की तारीखों का बाद में किया जाएगा लेकिन आज हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव की तारीखों का एलान संभव है।

हिमाचल प्रदेश की चुनाव तारीखों का एलान संभव

माना जा रहा है कि आयोग इस दौरान गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। इसके साथ ही प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो सकती है।

गुजरात चुनाव की तारीखों के एलान की संभावना कम

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुजरात में चुनाव की तारीख के ऐलान की संभावना कम है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग की टीम चार दिन के लिए गुजरात दौरे पर जाने वाली है। इस वजह से शुक्रवार को चुनाव का एलान होने की संभावना कम है।

हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर होगा चुनाव

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म होगा। 68 सीटों वाली इस विधानसभा में भाजपा के पास 45 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 20 एमएलए हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में राज्य की 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए। वर्तमान में राज्य में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं और सरकार बनाने के लिए 35 सीटें जीतने की दरकार होती है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में राज्य की 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। वहीं 3 विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। राज्य में 48 विधानसभा सीटों पर सामान्य वर्ग से कोई भी चुनाव लड़ सकता है।

गुजरात में 182 सीटों पर होगा चुनाव

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गुजरात में विधानसभा (Gujarat Assembly) की कुल 182 सीटें हैं। इनमें 40 सीटें आरक्षित हैं। 13 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST)/आदिवासी समाज के लिए रिजर्व हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा (BJP) को 99, कांग्रेस (Congress) को 77 सीटें मिलीं थी। दो सीटें भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP), एक सीट एनसीपी (NCP) को मिली थी, बाकी तीन सीटों में निर्दलीय जीते थे। गुजरात में लंबे समय से चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला हो रहा है, लेकिन इस बार विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (Aam aadmi Party) भी जी तोड़ मेहनत कर ही है।

Next Story

विविध