Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Himachal Pradesh Chunav 2022 : 68 सीटों पर मतदान शुरू, 412 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद

Janjwar Desk
12 Nov 2022 2:34 AM GMT
Gujrat Election 2022 : आखिरी चरण की 93 सीटों पर वोटिंग शुरू, CM सहित 9 मंत्रियों की किस्मत दांव पर
x

Gujrat Election 2022 : आखिरी चरण की 93 सीटों पर वोटिंग शुरू, CM सहित 9 मंत्रियों की किस्मत दांव पर

Himachal Pradesh Chunav 2022 : कांग्रेस ( Congress ) एंटी इनकंबेंसी का लाभ उठाकर सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटी है तो भाजपा ( BJP ) के सामने दोबारा सरकार बनाने की चुनौती है।

Himachal Pradesh Chunav 2022 : हिमाचल प्रदेश में नई सरकार के गठन के लिए सुबह आठ बजे से मतदान ( Voting ) जारी है। कुल 68 विधानसभा सीटों के लिए कुल 412 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। इस बार भाजपा ( BJP ) और कांग्रेस ( Congress ) के बीच कांटे की टक्कर है और परिणाम कुछ भी आ सकता है। कांग्रेस एंटी इनकंबेंसी का लाभ उठाकर सत्ता में फिर से वापसी की कोशिश में जुटी है तो भाजपा के सामने दोबारा सरकार बनाने की चुनौती है।

आज मतदान संपन्न होने के बाद वोटों की गिनती 8 दिसंबर 2022 को होगी। फिलहाल बीजेपी सत्ता में है। आप ( AAP ) और कांग्रेस सरकार बनाने का दावा कर रही है। पीएम ने की लोगों से मतदान की अपील पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में मतदान ( HP Chunav Voting begins ) शुरू होने से पहले ट्विटकर देवभूमि के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की है। साथ ही पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को शुभकामनाएं भी दी हैं।

55 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल


हिमाचल प्रदेश की कुल 68 विधानसभा सीटों के लिए 7,884 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाता हैं। इनमें से 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिलाएं मतदाता हैं। इसके अलावा, कुल 38 थर्ड जेंडर भी वोट डालेंगे। राज्य में 2017 के विधानसभा चुनावों में 75.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। ये 2012 के विधानसभा चुनावों में 73.5 प्रतिशत मतदान से ज्यादा था।

2017 में ऐसा आया था चुनाव परिणाम

हिमाचल प्रदेश विधानसभा ( Himachal Assembly Election 2022 ) में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 35 सीटों की जरूरत होती है। 2017 विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 44 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई थी। कांग्रेस के खाते में 2017 में 21 सीटें, सीपीएम को 1 सीट और अन्य को 2 सीट मिली थी।

एचपी में ये है चुनावी परंपरा

Himachal Pradesh Chunav 2022 : पिछले तीन दशक से ज्यादा समय से हिमाचल प्रदेश का अब तक का ट्रेंड यही रहा है कि हर चुनाव में सरकार बदलती है। सत्ताधारी पार्टी को हार का सामना करना पड़ता है। इस बार भाजपा ने नया नारा राज नहीं, रिवाज बदलेंगे, दिया है।

प्रियंका ने की बदलाव के लिए वोटिंग की अपील


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी हिमाचल के लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोटिंग की अपील करते हुए कहा कि आप सब अपने और अपने प्रदेश के हालातों को भलीभांति समझते हैं। अपनी परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सूझबूझ से मतदान का कर्तव्य निभाएं और हालातों को बदलने, हिमाचल के भविष्य को बुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।


Next Story

विविध