Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

दुनिया में छठा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश बना भारत, इटली से निकला आगे

Ragib Asim
6 Jun 2020 7:14 AM GMT
दुनिया में छठा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश बना भारत, इटली से निकला आगे
x
देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए 2,36,657 पहुंच गई है। इनमें से 1,15,942 सक्रिय मामले हैं, 1,14,073 लोग ठीक हो चुके हैं और 6,642 लोगों की मौत हो हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में नए 9,887 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई और 294 लोगों की मौत हुई। यह अब तक देश में एक दिन में सामने आए मामलों और मौतों की सबसे बड़ी संख्या है...

जनज्वार। देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए 2,36,657 पहुंच गई है। इनमें से 1,15,942 सक्रिय मामले हैं, 1,14,073 लोग ठीक हो चुके हैं और 6,642 लोगों की मौत हो हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में नए 9,887 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई और 294 लोगों की मौत हुई। यह अब तक देश में एक दिन में सामने आए मामलों और मौतों की सबसे बड़ी संख्या है।

हाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है और यहां अब तक 80,229 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है। राज्य में 2,849 लोगों ने वायरस की वजह से दम तोड़ा है। तमिलनाडु दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 28,694 नए मामले सामने आ चुके हैं और 232 मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में 708 मौत समेत 26,334 मामले और गुजरात में 1,190 मौत समेत 19,094 मामले सामने आए हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से हालात चिंताजनक बने हुए हैं। यहां बीते 10 दिनों में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है। जानकारों का कहना है कि राजधानी के कुछ इलाकों में बीमारी का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वहीं टेस्टिंग की पर्याप्त सुविधाएं न होने पर भी सवाल उठ रहे हैं।

कोरोना संक्रमितों की संख्या में भले ही मुंबई और दिल्ली आगे हैं, लेकिन प्रति 10 लाख लोगों में होने वाली मौत की संख्या अहमदाबाद में सर्वाधिक है। अहमदाबाद में प्रति 10 लाख लोगों में से 115 की कोरोना वायरस के कारण मौत हो रही है। दूसरे नंबर पर मुंबई है, जहां 10 लाख लोगों में से 80 लोग इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं। वहीं बेंगलुरू में प्रति 10 केवल एक मौत हो रही है।

भारत में अब तक कोरोना वायरस के 45,24,371 सैंपल टेस्ट किये जा चुके हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने जानकारी दी कि इनमें से 1,37,938 बीते 24 घंटे में टेस्ट किए गए हैं।

कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत इटली को पीछे छोड़ दुनिया में छठे स्थान पर पहुंच गया है। अब भारत से पहले अमेरिका, ब्राजील, रूस, यूनाइटेड किंगडम और स्पेन का नंबर है। अमेरिका में अब तक लगभग 19 लाख, ब्राजील में 6.14 लाख, रूस में 4.5 लाख, यूनाइडेट किंगडम में 2.84 लाख और स्पेन में 2.41 लाख लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं मौतों के मामले में भारत का स्थान 12वां है।

Next Story

विविध