Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

जयंत चौधरी का BJP पर अब तक का बड़ा हमला, कहा - चुनाव बाद सबसे पहले Yogi के लिए करेंगे ये काम

Janjwar Desk
12 Feb 2022 10:33 AM GMT
जयंत चौधरी का BJP पर अब तक का बड़ा हमला, कहा - चुनाव बाद सबसे पहले Yogi के लिए करेंगे ये काम
x
UP Election 2022 : नकुड़ में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि किसानों के लिए उनके दरवाजे चौधरी चरण सिंह के समय से ही खुले हैं। भाजपा नेता धर्म की बात करते हैं। हम विकास और भाईचारे में भरोसा रखते हैं।

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरी चरण में प्रचार के अंतिम दिन जयंत चौधरी ( Jayant Chaudhary ) सबसे ज्यादा सख्त और आक्रामक दिखे। उनके बयान से साफ है कि वो भाजपा ( BJP ) सरकार से सख्त नाराज हैं। उन्होंने सहारनपुर के नकुड़ में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि किसानों के लिए उनके दरवाजे चौधरी चरण सिंह के समय से ही खुले हैं। भाजपा नेता धर्म की बात करते हैं। हम विकास और भाईचारे में भरोसा रखते हैं।

क्या मैं गुंडा था, अगर नहीं तो लाठीचार्ज क्यों कराया?

रालोद नेता जयंत चौधरी ( Jayant Chaudhary ) ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा किसान हितैषी होने का ढोंग किया है। यूपी में इस बार परिवर्तन की लहर है। गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। पहले चरण के मतदान में जनता ने योगी ( Yogi Aditynath ) की गर्मी निकाल दी है। दूसरे चरण में मतदान कर योगी को ठंडा भी कर देंगे। चुनाव के बाद उनकी खुद की गर्मी खत्म हो जाएगी तो हम एक कंबल खरीद कर बाबा को गोरखपुर भेज देंगे। जयंत चौधरी ने यूपी की जनता से सपा-रालोद के गठबंधन ( SP-RLD Alliance ) को जिताने की अपील की। उन्होंने योगी ( Yogi adityanath ) से पूछा कि क्या मैं गुंडा था जो मुझपर लाठीचार्ज करवाया।

किसानों के हित में करेंगे काम

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने शनिवार को गंगोह में गठबंधन प्रत्याशी चौधरी इंद्रसेन के समर्थन में भी एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा नेता हिंदु-मुसलमान, जिन्ना-पाकिस्तान, अस्सी-बीस की बात कहते हैं, लेकिन, यह कुछ नहीं कर पाएंगे। बाबा कहते हैं हमने गुंडे भगा दिए, मैं क्या गुंडा था जो मुझ पर लाठी चलवाई। सरकार आने पर किसान को उसकी फसल का वाजिब दाम दिलाने के लिए नया फार्मूला लाएंगे और हर जरूरतमंद को काम देंगे।

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव ( UP Election 2022 ) के तहत 14 फरवरी को वेस्ट यूपी के मतदाता 55 विधानसभा क्षेत्रोंं में मतदान करेंगे। दूसरे चरण में भी भाजपा ( BJP ) को सियासी झटका लगने की पूरी उम्मीद है। पहले चरण में 58 सीटों पर हुए मतदान में भाजपा के पक्ष में कम मतदान होने के संकेत हैं। अगर दूसरे चरण में भी ऐसा हुआ तो भाजपा की उम्मीदों को झटका लग सकता है।

Next Story

विविध