राजनीति

Jharkhand News : कांग्रेस विधायक बीच सड़क पर कीचड़ में लगीं नहाने, BJP पर साधा निशाना, सड़क निर्माण करने की मांग, Video Viral

Janjwar Desk
21 Sep 2022 5:49 AM GMT
Jharkhand News : कांग्रेस विधायक बीच सड़क पर कीचड़ में लगीं नहाने, BJP पर साधा निशाना, सड़क निर्माण करने की मांग, Video Viral
x
Jharkhand News : झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-133 की मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह झारखण्ड के गोड्डा जिले में जल सत्याग्रह पर बैठ गई हैं, उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य केंद्र सरकार के अधीन है...

Jharkhand News : झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-133 की मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह झारखण्ड के गोड्डा जिले में जल सत्याग्रह पर बैठ गई हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य केंद्र सरकार के अधीन है। मई महीने में इस सड़क का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था लेकिन अब तक इस पर काम शुरू नहीं हुआ है। एनएचएआई का कार्य अब तक शुरू क्यों नहीं हुआ है। जब तक इस पर काम शुरू नहीं होगा तब तक हम यहां से नहीं उठेंगे। इसके साथ ही दीपिका पांडे सिंह ने भाजपा सरकार को अपने निशाने पर लेते हुए कई आरोप लगाए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि कांग्रेस विधायक के जल सत्याग्रह पर बैठने का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि वो एक सड़क पर मौजूद हैं, जहां घुटने तक पानी लगा है। वहां कई अन्य लोग भी मौजूद हैं। अचानक वो जलमग्न सड़क के बीच में बैठ जाती हैं। इसके बाद उनके हाथ में एक बर्तन भी नजर आ रहा है। जिससे वो सड़क का पानी अपने ऊपर डाल रही हैंं और कीचड़ में नहाने लगती हैं।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को बताया दुर्दशा का जिम्मेदार

गोड्डा विधायक ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को भी निशाने पर लिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सड़क मरम्मती का कार्य यहां सांसद निशिकांत दुबे को करवाना चाहिए था। यह मामला राज्य सरकार का नहीं है। साथ ही उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुजारिश की है कि वो इस मामले मं संज्ञान लें और सड़क मरम्मती का रास्ता भी निकालें।

सड़क के गड्ढे में भरा रहता है पानी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका पांडे सिंह गोड्डा जिले के महगामा से विधायक हैं। यहां से सांसद निशिकांत दुबे हैं। दरअसल मरहमा से पिरपैंती जाने वाली एनएच 133 की स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब है। यहां गंगा नदी का पानी बरसात में सड़क पर आ गया है। इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और यह पानी अक्सर इन गड्ढों में भर जाता है। सड़क पर लबालब पानी होने की वजह से यहां आसपास के लोगों को काफी परेशानी होती है।

Next Story

विविध