Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Karnataka : भाजपा नेता ने कांस्टेबल को मारा थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Janjwar Desk
3 Nov 2021 2:48 PM GMT
Karnataka : भाजपा नेता ने कांस्टेबल को मारा थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
x

(वीडियो में कांस्टेबल को थप्पड़ मारते दिखे भाजपा नेता)

Karnataka : यह घटना सिद्धारमैया के खिलाफ भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांस्टेबल ने उन्हें विरोध प्रदर्शन करने से रोका।

Karnataka : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता ए पापरेड्डी ने बुधवार को कर्नाटक के रायचूर जिले में एक पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) को थप्पड़ मार दिया। कांस्टेबल राघवेंद्र ने कथित तौर पर उन्हें कांग्रेस (Congress) नेता सिद्धारमैया (Siddarmiah) का पुतला जलाने से रोकने की कोशिश की थी। हालांकि बाद में भाजपा नेताओं ने पुतले जलाये।

सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर किए गए एक वीडियो में भाजपा नेता पपरेड्डी कांस्टेबल के साथ बहस करते हुए दिख रहे हैं, जो वर्दी में नहीं है। भाजपा नेता को उस अधिकारी को थप्पड़ मारते भी देखा जा सकता है, जो रायचूर पश्चिम पुलिस स्टेशन में सेवारत हैं।

यह घटना सिद्धारमैया के खिलाफ भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई। भाजपा नेता कथित तौर पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के उस बयान पर आपत्ति जता रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि दलित नेता अपनी आजीविका बचाने के लिए भगवा पार्टी में शामिल हुए हैं।

भाजपा (BJP) के अनुसूचित जाति मोर्चा ने सिद्धारमैया पर दलित समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया।

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक पपरेड्डी ने यह कहते हुए अपना बचाव किया कि उन्होंने राघवेंद्र को गलती से भाजपा कार्यकर्ता समझा। उनके पास भाजपा का झंडा था और पुतले को दूर ले जा रहे थे। हालांकि भाजपा नेता ने कांस्टेबल से माफी मांगने से इनकार किया और इसके बजाय विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भाजपा नेता ने कहा कि सिद्धारमैया मौखिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) पर हमला बोलते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओं ने पहले भी कई बार मोदी का पुतला फूंका था।

भाजपा नेता ने आगे कहा, उन्हें (पुलिस) सिद्धारमैया से इतना प्यार क्यों है? दशकों से राजनीतिकों के पुतले जलाए जा रहे हैं लेकिन पुलिस ने हमें सिद्धारमैया का पुतला जलाने से रोकने का प्रयास किया है।

इस बीच रायचूर पुलिस (Raichur Police) ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहे हैं। राजजूर जिले के पुलिस अधीक्षक निखिल बी ने कहा, हम इस बारे में जानकारी एकत्र कर रहे हैं कि विरोध के दौरान वास्तव में क्या हुआ ता। मैं घटना के बारे में अधिक जानकारी के िलए कांस्टेबल से मिल रहा हूं और जल्द ही जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध