Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Manipur Election 2022 : पहले चरण में 38 सीटों के लिए मतदान शुरू, 173 उम्मीदवारों की प्रतिष्‍ठा दांव पर

Janjwar Desk
28 Feb 2022 3:07 AM GMT
Manipur Election 2022
x

पहले चरण में 38 सीटों के लिए मतदान शुरू

Manipur Election 2022 : पहले चरण में 5,80,607 पुरुष, 6,28,657 महिलाएं और 175 ट्रांसजेंडर मतदाताओं सहित कुल 12,09,439 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Manipur Election 2022 : मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण ( First Phase Voting ) में 38 सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान ( Voting ) जारी है। आज 12 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाता शाम चाज बजे तक मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

पहले चरण में 5,80,607 पुरुष, 6,28,657 महिलाएं और 175 ट्रांसजेंडर मतदाताओं सहित कुल 12,09,439 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए 1,721 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदाताओं को वोटिंग के प्रेरित करने के मकसद से कई कई मॉडल पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 173 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 15 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। पहले चरण में 38 सीटें मणिपुर के 5 जिलों में स्थित हैं। इनमें इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, विष्णुपुर, कांगपोकपी और चुराचांदपुर शामिल हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक मणिपुर में कुल उम्मीदवारों में से 39 का आपराधिक इतिहास है। भाजपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं कांग्रेस के 35 और जेडीयू ने 28 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। साथ ही

मणिपुर में सियासी दलों ने विकास, उग्रवाद, नशीली दवाओं का अवैध व्यापार, सशस्त्र बल ( स्पेशल पॉवर) अधिनियम, 1958 (AFSPA) का निरसन, महिला सशक्तिकरण, बढ़ती बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को मुद्दा बनाया है।

विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी एन बीरेन सिंह, उनके कैबिनेट सहयोगी थोंगम विश्वजीत सिंह, एनपीपी प्रत्याशी व उप मुख्यमंत्री युमनाम जॉयकुमार सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता थोकचोम सत्यब्रत सिंह, कांग्रेस के रतनकुमार सिंह, लोकेश्वर सिंह, शरतचंद्र सिंह, मौजूदा पार्टी विधायक अकोइजम मीराबाई देवी का भाग्य दांव पर है। फायरब्रांड महिला नेता और जनता दल ( यूनाइटेड ) की उम्मीदवार थौनाओजम बृंदा जो कि पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त अधीक्षक थी। पहले चरण में शामिल यास्कुल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं।

Manipur Election 2022 : बता दें कि भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनावों में 60 सदस्यीय विधानसभा में 21 सीटें हासिल की थीं और पहली बार मणिपुर की सत्ता हासिल की थी। भाजपा ने चार एनपीपी विधायकों, चार नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के समर्थन से गठबंधन सरकार बनाई थी।इस बार भाजपा, एनपीपी और एनपीएफ अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। इन दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मणिपुर में कुल 60 सीटें हैं। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Next Story