चंद्रकांत पाटिल पर रोहित पवार का पलटवार, कहा - बाप को गाली देना कोल्हापुर की संस्कृति नहीं, न ही बर्दाश्त करेंगे

चंद्रकांत पाटिल के बयान पर रोहित पवार का पलटवार, कहा - बाप को गाली देना कोल्हापुर की संस्कृति नहीं, न ही बर्दाश्त करेंगे
मुंबई। महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के पूर्व अध्यक्ष और उच्च शिक्षा और तकनीकी मंत्री चंद्रकांत पाटिल ( Chandra patil ) आये दिन विवादित बयानों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। एक दिन पहले उन्होंने पुणे में कोल्हापुर ( Kohlapur ) और महाराष्ट्र ( Maharashtra ) की संस्कृति को अपमानित करने वाला देकर नये विवाद को जन्म दे दिया है। ऐसा कर उन्होंने अपनों और विरोधियों को भी नाराज कर दिया है। अब उनके मोदी और शाह की अंधभक्ति में दिए गए बयान को लेकर विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं।
एनसीपी विधायक और शरद पवार के पोते रोहित पवार ( NCP MLA Rohit Pawar ) ने उनके इस बयान का जोरदार विरोध किया है। एनसीपी नेता रोहित पवार ने कहा कि बाप को गाली देना न तो महाराष्ट्र, न ही कोल्हापुर की संस्कृति है। चंद्रकांत पाटिल ( Chandrakant Patil ) अपने बाप को किसी के द्वारा गाली देना बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन न तो मैं और न ही महाराष्ट्र व कोल्हापुर के लोग इसे बर्दाश्त करेंगे। उन्होंने कहा कि कोई बाप को गाली दे, और हम बर्दाश्त कर लें, यह कैसे हो सकता है। किसी भी सूरत में यह संभव नहीं है। एनसीपी विधायक रोहित पवार ने कहा कि पाटिल अपने नेता पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ करें, हमें कोई ऐतराज नहीं होगा, लेकिन बाप को गाली देना हम बर्दाश्त नहीं कर सकते।
क्या यही भाजपा का हिंदुत्व है
एनसीपी ( NCP) प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने चंद्रकात पाटिल पर तंज कसते हुए कहा कि माता—पिता को गाली देना भाजपा का हिंदुत्व है। भाजपा नेता को इसका जवाब देना होगा। कोल्हापुर के लोग उनकी बात को सुन रहे हैं। इसका बदला समय आने पर लोग जरूर लेंगे।
सुप्रिया सूले के खिलाफ भी दिया था सेक्सिस्ट बयान
अपने बयानों की वजह से चंद्रकांत पाटिल पहली बार विवादों में नहीं आये हैं। इससे पहले भी वह शरद पवार की बेटी और एनसीपी सांसद सुप्रिया शूले के खिलाफ सेक्सिस्ट बयान देकर विवादों में रह चुके हैं। उन्होंने अपने बयानों पर अफसोस भी जाहिर नहीं किया था। उन्होंने सूले के खिलाफ ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर भी गलत बयानबाजी की थी। सूले के खिलाफ उनके बयान पर एनसीपी सांसद के पति सदानंद सुले ने कहा था कि पाटिल और उनकी पार्टी महिला विरोधी हैं। हाल ही में उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा था कि आप लोग घर जाएं, आपकी पत्नी और बच्चे आपका इंतजार कर रहे होंगे। इसी तरह उन्होंने एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने और देवेंद्र फडणवीस को उप मुख्यमंत्री बनाने पर कहा था कि यह फैसला पार्टी ने भारी मन से लिया है।
क्या कहा था चंद्रकांत पाटिल ने
महाराष्ट्र के पुणे में एक सम्मान समारोह में उच्च शिक्षा और तकनीकी मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वो थोड़ी देर के लिए बाप को गाली देना बर्दाश्त कर सकते हैं। उन्होंने ये दावा किया कि कोल्हापुर में बाप को गाली देना आम बोलचाल में सामान्य बात है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कोई गाली दे, इस बात को बर्दाश्त नहीं कर सकते। उनके इस बयान ने एक बार फिर महाराष्ट्र में एक नये विवाद को जन्म दे दिया है।





