Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

पीएम मोदी ने खादी में 1400 करोड़ का घोटाला करने वाले भ्रष्टाचारी विनय सक्सेना को बनाया दिल्ली का राज्यपाल - आप सांसद संजय सिंह का आरोप

Janjwar Desk
29 Aug 2022 12:08 PM GMT
AAP vs BJP : भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी विधायक किडनैपिंग गैंग, आप सांसद का बड़ा आरोप
x

AAP vs BJP : भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी विधायक किडनैपिंग गैंग, आप सांसद का बड़ा आरोप

AAP vs BJP : आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में खादी में 1400 करोड़ रुपए का घोटाला करने वाले भ्रष्टाचारी विनय सक्सेना को दिल्ली का राज्यपाल बनाया है...

AAP vs BJP : दिल्ली की राजनीति एक नई मोड़ पर आ गई है। सीबीआई द्वारा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर छापेमारी के बाद से ही आम आदमी पार्टी केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर है। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने के लिए 800 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। वहीं इस बीच अब आम आदमी पार्टी के विधायक दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ जांच और इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी पीएम मोदी नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना को भ्रष्टाचारी बताया है।

विनय सक्सेना ने किया 1400 करोड़ रुपए का घोटाला

बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की जांच और इस्तीफे की मांग के बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में खादी में 1400 करोड़ रुपए का घोटाला करने वाले भ्रष्टाचारी विनय सक्सेना को दिल्ली का उपराज्यपाल बनाया है।

PM मोदी ने भ्रष्टाचारी विनय सक्सेना को इनाम देकर बनाया LG

आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि विजय सक्सेना ने 1400 करोड़ रुपए का घोटाला किया। 1400 करोड़ के घोटाले की पोल दो कैशियर ने खोली थी। खादी के 7000 ब्रांच में 1400 करोड़ के पुराने नोट बदले गए थे। एक ब्रांच में 22 लाख रुपए के पुराने नोट बदले गए। विनय सक्सेना ने पोल खोलने वालों को सस्पेंड कर दिया था। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचारी को इनाम देकर एलजी बनाया। आप सांसद संजय सिंह ने लिखा कि 'खादी की 7000 ब्रांच से 1400 करोड़ की लूट। तो क्या LG विनय सक्सेना L = Loot G = Gang चलाते थे।

विनय सक्सेना पर नोटबंदी में ब्लैक मनी को व्हाइट करने का आरोप

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। विधानसभा में दुर्गेश पाठक ने कहा है कि 'जब वो खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष थे, तब नोटबंदी के दौरान ब्लैक मनी को व्हाइट किया गया।' दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया कि 'नोटबंदी के दौरान जब लोग भूखे थे परेशान थे तब हमारे उपराज्यपाल 1400 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार कर रहे थे।' आप विधायक ने कहा कि सीबीआई में मामला दर्ज हुआ लेकिन LG का नाम तक नहीं लिखा गया न सीबीआई ने रेड की, न FIR में नाम लिखा, लीपा पोती कर दी गई।

Next Story

विविध