Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Prophet Mohammad Row : '2024 का चुनाव जीतने के लिए नूपुर शर्मा की हत्या करवा सकती है BJP', मौलाना तौकीर रजा का बड़ा आरोप

Janjwar Desk
13 Jun 2022 8:55 AM GMT
Prophet Mohammad Row : 2024 का चुनाव जीतने के लिए नूपुर शर्मा की हत्या करवा सकती है BJP, मौलाना तौकीर रजा का बड़ा आरोप
x

Prophet Mohammad Row : '2024 का चुनाव जीतने के लिए नूपुर शर्मा की हत्या करवा सकती है BJP', मौलाना तौकीर रजा का बड़ा आरोप

Prophet Mohammad Row : मौलाना तौकीर रजा (Tauqeer Raza Khan) ने कहा है कि हम लाठी और गोली खाने को तैयार हैं, जेल जाने को तैयार हैं क्योंकि पैगंबर (Prophet Mohammad Row) की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जा सकती है...

Prophet Mohammad Row : पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी (Prophet Mohammad Row) करने वाली नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के खिलाफ विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी पुलिस काफी सतर्क है। वहीं बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा (Tauqeer Raza Khan) ने 17 जून को धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। मौलाना तौकीर रजा (Tauqeer Raza Khan) ने कहा है कि हम लाठी और गोली खाने को तैयार हैं। जेल जाने को तैयार हैं क्योंकि पैगंबर (Prophet Mohammad Row) की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। हमने 10 जून को अपने प्रदर्शन को इससे लिए आगे बढ़ा दिया क्योंकि उस दिन गंगा दशहरा था।

BJP करवा सकती है नूपुर शर्मा की हत्या

बता दें कि मौलाना तौकीर रजा ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को महाभारत (Mahabharat) का धृतराष्ट्र बताया है तो वहीं महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की हत्या के लिए भी भाजपा (BJP) और आरएसएस (RSS) को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि भाजपा और आरएसएस 2024 का चुनाव (Lok Sabha Election 2024) जीतने के लिए नूपुर शर्मा की गांधी की तरह हत्या करवा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी नाराजगी हिंदू समाज से नहीं है। हमारी नाराजगी उत्तर प्रदेश सरकार से नहीं है। हमारी नाराजगी जिला प्रशासन से नहीं है। पुलिस से भी हमारी नाराजगी नहीं है।

पुलिस करती है प्रशासन के आदेशों का पालन

बता दें कि मौलाना तौकीर रजा ने यह भी कहा कि जहां-जहां प्रदर्शन में पत्थरबाजी जैसी घटनाएं हुई है, मैं उसकी मजमत करता हूं क्योंकि पुलिस से लड़ने का कोई मतलब नहीं है। पुलिस का इकबाल बुलंद रहना चाहिए, जो शासन का आदेश होगा पुलिस को वही करना पड़ता है। पुलिस की खुद की कोई मर्जी नहीं होती है। शासन अगर पुलिस से कहेगा कि प्रदर्शनकारियों को शर्बत पिलाए तो पुलिस को मजबूर होकर प्रदर्शनकारियों को शर्बत पिलाना होगा और अगर प्रशासन का आदेश आएगा कि प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाए तो पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलानी ही पड़ेगी।


(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू—ब—रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)

Next Story

विविध