Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Punjab Election 2022 : भगवंत मान हो सकते हैं AAP का CM Face, जानिए उनके बारे में सबकुछ

Janjwar Desk
4 Jan 2022 10:36 AM GMT
भगवंत मान पहली कैबिनेट बैठक में 36 हजार नौकरियां पहली कलम से पक्की कर सकते हैं।
x

आप नेता भगवंत मान।

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव लगभग भगवंत मान के नेतृत्व में लड़ने का मन बनाया लिया है। बहुत जल्द इसकी घोषणा होने की उम्मीद है।

Punjab Election 2022 : उत्तर प्रदेश की तरह पंजाब में भी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी चरम पर है। सियासी आरोप-प्रत्यारोपों के बीच खबर यह है कि आम आदमी पार्टी ( AAP ) सांसद भगवंत मान ( Bhagwant Man ) को सीएम पद ( AAP CM Face ) के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतार सकती है। आप के आतंरिक सूत्रों की मानें तो केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 ( Punjab Assembly Election 2022 ) भगवंत मान के नेतृत्व में लड़ने का मन बना लिया है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसकी आधिकारिक घोषणा के लिए पार्टी को सही समय का इंतज़ार है।

बता दें कि आम आदमी दिल्ली में सत्तासीन है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं और वही पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। जानकारी के मुताबिक मौजूदा समय में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोरोना पॉज़िटिव आई है। इसलिए औपचारिक घोषणा में कुछ दिन की देरी हो सकती है।

कौन हैं भगवंत मान

भगवंत मान ( Bhagwant Man ) आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट के अध्यक्ष हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब में सबसे ज्यादा लोकप्रिय चेहरे हैं। पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद हैं। भगवंत मान पहली बार 2014 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर ही संगरूर से लोकसभा पहुंचे थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में पूरे देश में आम आदमी पार्टी केवल एक ही लोकसभा सीट जीतने में कामयाब हो पाई और वह थी संगरूर की लोकसभा सीट। आम आदमी पार्टी पिछले कुछ दिनों से लगातार यह संदेश देने की कोशिश कर रही थी कि पंजाब में भगवंत मान ही सबसे मज़बूत चेहरे हैं। जब अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में शांति मार्च निकल रहा था तो पार्टी के सभी नेता कार्यकर्ता और समर्थक आगे पीछे या आसपास चल रहे थे। वहीं भगवंत मान ही अरविंद केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे। शांति मार्च के बाद जब अरविंद केजरीवाल भाषण देने के लिए ट्रक पर चढ़े तब भी उनके साथ केवल भगवंत मान ही थे। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दोनों ने ही भाषण दिया। इससे पहले देखा यह जाता था कि पार्टी की पंजाब यूनिट की टॉप लीडरशिप अरविंद केजरीवाल के इर्द-गिर्द नजर आया करती थी।

2014 में थामा था आम आदमी पार्टी का हाथ

उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब में शामिल होकर 2011 में की थी। वर्ष 2012 में उन्होंने लहरगागा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और हार गए। मान ने मार्च 2014 में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। संगरूर लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव 27 हजार से ज्यादा वोटों से जीता। मान आम आदमी पार्टी की पंजाब शाखा के संयोजक भी थे, लेकिन ड्रग माफिया केस में अरविंद केजरीवाल द्वारा अकाली नेता बिक्रमजीत मजीठिया से बिना शर्त माफी मांगने के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।

2017 में दो सीट से लड़े विस चुनाव, दोनों जगह हार गए

Punjab Assembly Election 2022 : साल 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने जलालाबाद सीट से सुखबीर सिंह बादल और रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन पराजित हुए। पंजाब चुनाव 2017 के दौरान शराब के सेवन की अपनी आदत को लेकर वो काफी विवादों में रहे। 2019 में बरनाला में आप की एक रैली में उन्होंने कभी शराब न पीने की शपथ ली। भगवंत मान 2019 में फिर से संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और एक लाख से भी ज्यादा वोटों से चुनाव जीतकर दोबारा लोकसभा पहुंचे। आज भी वो लोकसभा में आम आदमी पार्टी के एकमात्र सांसद हैं।

Next Story

विविध