Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Punjab Election 2022 : कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, पूर्व सीएम बराड़ की बहू को मुक्तसर से दिया टिकट

Janjwar Desk
26 Jan 2022 3:55 AM GMT
Punjab Election 2022 : कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, पूर्व सीएम बराड़ की बहू को मुक्तसर से दिया टिकट
x

पंजाब कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की।

Punjab Election 2022 : कांग्रेस ने अभी तक पटियाला सदर सहित आठ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह इस सीट से निवर्तमान विधायक हैं।

Punjab election 2022 : उत्तर प्रदेश के बाद अब कांग्रेस ( Congress ) ने पंजाब में भी पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची ( Congress Candidates Second List ) जारी कर दी है। दूसरी सूची में 23 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ की बहू करन बराड़ को मुक्तसर से अपना उम्मीदवार बनाया है। पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी तक कुल 109 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पहली सूची में पार्टी ने 86 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सहयोगी समीत सिंह को अमरागढ, पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिन्दर कौर भटल के दामाद विक्रम बाजवा को सहनेवाल विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं पंजाब के पूर्व मंत्री अश्वनी सेखरी को फिर से बटाला सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वह पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट से हार गए थे। पूर्व विधायक हरचांद कौर को महल कलां (सुरक्षित) सीट से टिकट दिया गया है। भोआ (सुरक्षित) सीट से वर्तमान विधायक जोगिन्दर पाला को फिर से टिकट दिया गया है। रमणजीत सिंह सिक्की को खादूर साहिब सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

गुरु हर सहाय से विजय कालरा को मैदान में उतारा

पार्टी ने गुरु हर सहाय सीट से निवर्तमान विधायक राणा गुरजीत सिंह सोढ़ी के भारतीय जनता पार्टी में चले जाने के बाद विजय कालरा को अपना प्रत्याशी बनाया है। आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए आशु बांगर को फिरोजपुर ग्रामीण सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने समराला से अमरीक सिंह ढिल्लों का टिकट काट कर राजा गिल को मैदान में उतारा है।

4 सिटिंग विधायकों का टिकट कटा

कांग्रेस ने फिरोजपुर ग्रामीण, समराला, अमरागढ़ और शुत्राना सीटों से मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है। वहीं कांग्रेस ने अभी तक पटियाला सदर सहित आठ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह इस सीट से निवर्तमान विधायक हैं। अमरिंदर सिंह ने हाल ही में अपनी राजनीतिक पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया है। भाजपा के साथ गठबंधन में पंजाब चुनाव लड़ रहे हैं। पं

Punjab election 2022 : बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Next Story

विविध