Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Punjab Election 2022 : नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को फिर कहा - 'फूंका हुआ कारतूस' जानें क्यों?

Janjwar Desk
25 Jan 2022 10:50 AM GMT
Punjab Election 2022 : नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को फिर कहा - फूंका हुआ कारतूस जानें क्यों?
x

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को फूंका कारतूस कहां

Punjab Election 2022 : एक दिन पहले पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान से सिफारिश होने का दावा किया था।

Punjab Election 2022 : पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ( Former CM Capt. Amrinder Singh ) और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ( Navjot Singh Sidhu ) के बीच चुनावी घमासान के बीच भी जारी है। बशर्तें कि अब पहले से ज्यादा तेज हो गया है। मंगलवार को इस सिलसिला को आगे बढ़ाते हुए सिद्धू ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह एक बार फिर 'फूंका हुआ कारतूस' करार दिया है। सिद्धू ने यह बयान अमरिंदर सिंह ( Amarinder Singh ) के इस दावे के एक दिन बाद दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार में पूर्व क्रिकेटर को वापस लेने के लिए पाकिस्तान से फोन आया था।

दरअसल, कांग्रेस ( Congress ) से सियासी नाता तोड़ने के बाद पंजाब लोक कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाने वाले अमरिंदर सिंह भाजपा और अकाली दल के असंतुष्ट गुट के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। कैप्टन अमरिंदरन सिंह ने दावा किया था कि उनसे कहा गया था कि अगर वह सिद्धू को अपनी सरकार में वापस रख सकते हैं तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शुक्रगुजार होंगे। दरअसल, अमरिंदर सिंह जब राज्य में कांग्रेस सरकार का नेतृत्व कर रहे थे तब उन्होंने सिद्धू को अपने मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। उसके बाद जब नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया तो भी अमरिंदर सिंह सिद्धू का विरोध किया था। बाद में सीएम पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस से भी दूरी बना ली थी।

अब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए सिद्धू ने उन्हें 'फुंका कारतूस' करार दिया है। उन्होंने कहा कि वह कैप्टन अमरिंदर सिंह ( Former CM Capt. Amrinder Singh ) के दावों पर इससे ज्यादा कुछ और नहीं कहना चाहते हैं। इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा था कि कैप्टन साहब की ओर से इस तरह का बयान आना गलत है। अगर उनके पास फोन आया था तो उन्होंने उसी समय इस बात का खुलासा क्यों नहीं किया था।

Punjab Election 2022 : बता दें कि अक्टूबर 2021 में भी सिद्धू ( Navjot Singh Sidhu ) ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को फूंका हुआ कारतूस बताया था। उस समय कांग्रेस नेताओं ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस से अलग होने और अपनी पार्टी बनाकर भाजपा से गठजोड़ की बात पर उनकी पाकिस्तानी मित्र अरुसा आलम का मुद्दा उठाया था। उसके बाद पंजाब की सियासत पर अरुसा आलम को लेकर बवाल भी मचा था। पंजाब के गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंंधावा ने तो अरुणा आलम के आइएसआइ से संबंधों की जांंच के आदेश भी दे दिए थे। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी, लेकिन बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर जांच की बात से मुकर गए थे। मई 2017 में भी कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पाकिस्तानी महिला दोस्त अरूसा आलम को लेकर चर्चा में आये थे। उस समय अरुसा ने शिमला में खुद का जन्मदिन मनाया, जिसमें पूर्व सीएम अपने गिने चुने साथियों के साथ अरुसा आलम का जन्मदिन मनाने के लिए मशोबरा में पहुंचे थे।

Next Story

विविध