Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Punjab Election 2022 Poll of Polls: आप-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, अकाली, भाजपा और कैप्टन की पार्टी रेस में पीछे

Janjwar Desk
18 Jan 2022 12:08 PM GMT
Punjab Election 2022
x

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर जारी ताजा सर्वे सत्ताधारी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के मुकबला है। 

Punjab Election 2022 Opinion Poll: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अब 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। ताजा सर्वे में मुताबिक वहां पर सत्ताधारी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के मुकबला है।

Punjab Election 2022 Opinion Poll : पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के आज भगवंत मान ( Bhagwant Man ) को सीएम फेस बनाने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही पंजाब की राजनीति में सीएम फेस को लेकर स्थिति बिलकुल स्पष्ट है। कांग्रेस ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी ( Charanjit Singh Channi ) ही सीएम फेस होंगे, इसके संकेत मिलने लगे हैं। अकाली दल से सुखबीर बादल ने ( Sukhbir Singh Badal ) तो भाजपा और पंजाब लोक कांग्रेस ने सीएम फेस की घोषणा नहीं की है। इस बीच ताजा सूचना यह है कि पंजाब में लोाग 14 के बदले 20 फरवरी हो वोट डालेंगे।

तेजी से बदलते घटनाक्रमों के बीच एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर लगातार सर्वे कर रहा है। एबीपी न्यूज का पोल ऑफ पोल्स के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सर्वे में सत्तारूढ़ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में कांटे की कांटे की टक्कर दिख रही है। फिलहाल अलग-अलग सर्वें में सियासी दलों की स्थिति इस प्रकार है।

एबीपी-सी वोटर सर्वे

कांग्रेस को 37 से 43

आप को 52 से 58

अकाली दल को 17 से 23

भाजपा को 1 से 3

Republic P-MARQ के सर्वे

कांग्रेस को 42 से 48

आप को 50 से 56

अकाली दल को 13 से 17

भाजपा को 1 से दो

India News- जन की बात के सर्वे

कांग्रेस को 32 से 42

आप को 58 से 65

अकाली दल को 15 से 18

भाजपा को 1 से 2

पोलस्ट्रैट न्यूजएक्स सर्वे

कांग्रेस को 40 से 45

आप को 47 से 52

अकाली दल को 22 से 26

भाजपा को 1 से 2

इंडिया Ahead-ETG

कांग्रेस को 40 से 44

आप को 59 से 64

अकाली दल को 8 से 11

भाजपा को 1 से दो

DB लाइव Live सर्वे

कांग्रेस को 68 से 70

आप को 26 से 28

अकाली दल को 13 से 15

भाजपा को 1 से 6

टाइम्स नाउ विटो सर्वे

कांग्रेस को 41 से 47

आप को 54 से 58

अकाली दल को 11 से 15

भाजपा को 1 से 3

कुल मिलाकर सभी सर्वे ( Opinion Poll ) का औसत यानि पोल ऑफ पोल्स पर नजर डालें तो पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 43 से 48 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी को 49 से 54, अकाली दल को 14 से 18 और भाजपा गठबंधन को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं।

विधानसभा चुनाव 2017 में दलीय स्थिति

Punjab Election 2022 Opinion Poll : 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 77, अकाली दल को 15, आप को 20, भाजपा को तीन और अन्य को दो सीटें मिली थी।

Next Story

विविध