Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

मोदी सरकार ने जासूसी के लिए पेगासस खरीदा और लोकतंत्र को हाईजैक किया : रणदीप सुरजेवाला

Janjwar Desk
29 Jan 2022 7:21 AM GMT
Congress vs BJP : मोदी सरकार ने लोकतंत्र को हाईजैक किया - रणदीप सुरजेवाला।
x

मोदी सरकार 'लूट एंड एस्केप' नीति पर कर रही है काम।

रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर पेगासस के जरिए भारतीय लोकतंत्र को हाईजैक करने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ( Randeep Surjewala ) ने अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स में पेगासस ( Pegasusu espionage ) को लेकर रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद मोदी सरकार ( Modi Government ) पर हमला बोला है। उन्होंने मोदी सरकार पर पेगासस के जरिए भारतीय लोकतंत्र को हाईजैक करने का आरोप लगाया है।ऐसा मोदी सरकार ने इजरायल से पेगासस को खरीदकर किया है।

मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है




इससे पहले वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने ट्विट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारे लोकतंत्र की प्राथमिक संस्थाओं, राजनेताओं व जनता की जासूसी कराने के लिए मोदी सरकार ने पेगासस ( Pgasusu ) खरीदा था। फोन टैप करके सत्ता पक्ष, विपक्ष, सेना, न्यायपालिका सब को निशाना बनाया है। ये देशद्रोह है। मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है।

Next Story

विविध