Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी ने PM नरेंद्र मोदी को बताया तानाशाह, देश के 'राजा' से पूछे ये 10 तीखे सवाल

Janjwar Desk
27 July 2022 1:25 PM GMT
Rahul Gandhi on PM Modi :
x

 (file photo)

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि मानसून सत्र में हम प्रधानमंत्री जी से जनता के मुद्दों पर चर्चा करना चाहते थे, जनता के कई सवाल थे जिनके जवाब प्रधानमंत्री और उनकी सरकार को देने थे लेकिन उनकी तानाशाही देखिए सवाल पूछने पर प्रधानमंत्री इतने नाराज हो गए कि 57 सांसदों को गिरफ्तार करवा दिया और 23 को निलंबित...

Rahul Gandhi News : मानसून सत्र में हंगामा करने के आरोप में विपक्ष के कई सांसदों को निलंबित किया गया है। वहीं दूसरी तरफ ईडी नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से लगातार पूछताछ कर रही है। कांग्रेसियों का प्रदर्शन जारी है और लगातार बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। इस पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीखे सवाल पूछे हैं। राहुल गांधी ने अपने फेसबुक पर एक लंबा पोस्ट लिखते हुए लिखा है कि देश के राजा से मेरे 10 सवाल।

प्रधानमंत्री सवाल पूछने से हो गए नाराज

राहुल गांधी ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि 'मानसून सत्र में हम प्रधानमंत्री जी से जनता के मुद्दों पर चर्चा करना चाहते थे। जनता के कई सवाल थे जिनके जवाब प्रधानमंत्री और उनकी सरकार को देने थे लेकिन उनकी तानाशाही देखिए, सवाल पूछने पर प्रधानमंत्री इतने नाराज हो गए कि 57 सांसदों को गिरफ्तार करवा दिया और 23 को निलंबित।' आगे राहुल गांधी ने लिखा है कि 'खैर, जो सवाल पूछने नहीं दिए जा रहे, वो यहां पूछ रहा हूं 'राजा' से।'

देश के राजा से राहुल गांधी के 10 सवाल

1. 45 सालों में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी क्यों है? हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने के वादे का क्या हुआ?

2. जनता के रोजमर्रा के खाने-पीने की चीजों जैसे दही-अनाज पर GST लगा कर, उनसे दो वक़्त की रोटी क्यों छीन रहे हैं?

3. खाने का तेल, पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं, जनता को राहत कब मिलेगी?

4. डॉलर के मुकाबले रूपए की कीमत 80 पार क्यों हो गई?

5. आर्मी में 2 सालों से एक भी भर्ती नहीं करके, सरकार अब 'अग्निपथ' योजना लायी है, युवाओं को 4 साल के ठेके पर 'अग्निवीर' बनने पर मजबूर क्यों किया जा रहा है?

6. लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में चीन की सेना, हमारी सीमा में घुस चुकी है, आप चुप क्यों हैं और आप क्या कर रहे हैं?

7. फसल बीमा से इंश्योरेंस कंपनियों को ₹40,000 करोड़ का फायदा करवा दिया, मगर 2022 तक किसानों की 'आय दोगुनी' करने के अपने वादे पर चुप, क्यों?

8. किसान को सही MSP के वादे का क्या हुआ? और किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवज़ा मिलने का क्या हुआ?

9. वरिष्ठ नागरिकों के रेल टिकट में मिलने वाली 50% छूट को बंद क्यों किया? जब अपने प्रचार पर इतना पैसा खर्च कर सकते हैं तो, बुज़ुर्गों को छूट देने के लिए पैसे क्यों नहीं हैं?

10. केंद्र सरकार पर 2014 में 56 लाख करोड़ कर्ज़ था, वो अब बढ़ कर 139 लाख करोड़ हो गया है, और मार्च 2023 तक 156 लाख करोड़ हो जाएगा, आप देश को कर्ज में क्यों डुबा रहे हैं?

कांग्रेस जनता के मुद्दे को उठाते रहेंगे

आगे राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि 'सवालों की लिस्ट बहुत लम्बी है लेकिन पहले प्रधानमंत्री जी मेरे इन 10 सवालों का जवाब दे दें।

कांग्रेस पार्टी को डराने-धमकाने से आपकी जवाबदेही खत्म नहीं हो जाएगी। हम जनता की आवाज हैं और उनके मुद्दे उठाते रहेंगे।'

Next Story

विविध