Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

शाह के दावे पर राहुल गांधी ने कसा तंज, पूछा- क्या कोविड 19 की लड़ाई में भारत अच्छे स्थान पर?

Janjwar Desk
13 July 2020 10:09 AM GMT
शाह के दावे पर राहुल गांधी ने कसा तंज, पूछा- क्या कोविड 19 की लड़ाई में भारत अच्छे स्थान पर?
x
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए एक ग्राफ पोस्ट किया है जिसमें दिखाया गया है कि दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड के विपरीत भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले घट नहीं रहे हैं....

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उस दावे का मजाक उड़ाया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वैश्विक महामारी के संबंध में भारत 'अच्छी स्थिति' में है।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए एक ग्राफ पोस्ट किया है जिसमें दिखाया गया है कि दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड के विपरीत भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले घट नहीं रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'कोविड 19 की लड़ाई में भारत अच्छे स्थान पर?'

सोमवार की दोपहर तक भारत दुनिया का तीसरा सबसे अधिक कोरोना प्रभावित देश है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले चौबीस घंटों में 28,701 मामले दर्ज किए गए। भारत में अब कुल मामलों की संख्या 8,78,252 हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में यह अब तक का सबसे बड़ा उछाल है।

शाह ने दावा करते हुए कहा था कि आज हर कोई यह देख रहा है कि अगर दुनिया में कहीं बी कोरोना के खिलाप एक सफल लड़ाई लड़ी गई है, तो यह भारत में है।

शाह ने कहा कि डर के बजाय भारतीयों में महामारी से लड़ने का जुनून था। दुनिया में हर जगह केवल सरकारों ने यह लड़ाई लड़ी है लेकिन हमारे देश में सरकार के साथ 130 करोड़ की आबादी, सभी राज्य सरकारों और हर एक व्यक्ति ने लड़ाई लड़ी है।

गांधी ने पिछले एक महीने में कई विषयों पर सरकार पर निशाना साधा है, विशेष रूप से कोरोनावायरस महामारी से निपटने, चीन के साथ लद्दाख टकराव और भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति पर।

रविवार 12 जुलाई को राहुल गांधी ने आश्चर्य व्यकत किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में चीन ने भारत की जमीन को छीन लिया है। गांधी ने द वायर की एक रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें रक्षा विशेषज्ञ अजय शुक्ला के हवाले से कहा गया था कि सरकार वास्तविक नियंत्रण रेका के साथ-साथ चीनी भटकाव पर मीडिया को गुमराह कर रही है और यह कि गलवान घाटी में डि-एस्केलेशन की प्रक्रिया भारत के लिए हानिकारक है।

115 जून को लद्दाख की वास्तविक नियंत्रम रेखा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प में कम से कम 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद एक सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा के क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया। 21 जून को गांधी ने मोदी पर चीन के सामने सरेंडर करने का आरोप लगाया।

एक हफ्ते पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'गुजरात मॉडल' का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि यह देश में उच्चतम कोरोनावायरस मृत्यु दर वाला राज्य है।

Next Story

विविध