Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

रेपिस्ट राम रहीम पैरोल पर आकर कर रहा है सत्संग, भाजपा की महिला मेयर ने मांगा जीत के लिए बाबा से आशीर्वाद

Janjwar Desk
20 Oct 2022 6:38 AM GMT
रेपिस्ट राम रहीम पैरोल पर आकर कर रहा है सत्संग, भाजपा मेयर ने मांगे जीत के लिए बाबा से आर्शीवाद
x

रेपिस्ट राम रहीम पैरोल पर आकर कर रहा है सत्संग, भाजपा मेयर ने मांगे जीत के लिए बाबा से आर्शीवाद

Ram Rahim News : हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले 40 दिनों की पैरोल पर बाहर आए रेप और हत्या के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता ने चुनाव में जीत के लिए बाबा का आशीर्वाद लिया है...

Ram Rahim News : हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले 40 दिनों की पैरोल पर बाहर आए रेप और हत्या के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इस समय अपने बागपत आश्रम में रह रहा है। बुधवार को राम रहीम ने बागपत आश्रम से ही ऑनलाइन सत्संग किया। इस सत्संग में हरियाणा के करनाल की मेयर के साथ ही बीजेपी के कई नेता शामिल हुए। सतसंग में बीजेपी के बड़े नेता भी शामिल हुए थी। इसमें नगर निगम रेणु बाला गुप्ता, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, डिप्टी मेयर नवीन कुमार और सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी के नाम भी शामिल हैं।

बीजेपी मेयर ने मांगे चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद

इस सत्संग में ऑनलाइन जुडी नगर निगम मेयर रेणु बाला गुप्ता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि रेणु बाला गुप्ता ने सत्संग के दौरान वीडियो कॉल पर डेरा प्रमुख से बात की और उनका आशीर्वाद लेते हुए उन्हें पिताजी भी कहा। इतनी ही नहीं मेयर ने राम रहीम से करनाल आकर एक विशेष सफाई अभियान शुरू करने का अनुरोध किया है।करनाल की मेयर रेणु गुप्ता ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कहा कि पिता जी (राम रहीम) आपका आशीर्वाद बना रहे। आपके स्वच्छता के संदेश से करनाल आगे बढ़ा है। आप करनाल के साथ अपना आशीर्वाद बनाए रखिए।

चुनवा को प्रभावित करने के लिए राम रहीम को दी गई पैरोल

बता दें कि विपक्ष ने राम रहीम के कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं के भाग लेने पर हमला किया। बता दें कि विपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रभावशाली आध्यात्मिक नेता को हरियाणा में अगले महीने होने वाले उपचुनाव और पंचायत चुनावों को प्रभावित करने के लिए पैरोल दी गई है। जिस पर डिप्टी मेयर नवीन कुमार ने कहा कि है कि 'मुझे 'साध संगत' की ओर से सत्संग में आमंत्रित किया गया था। ऑनलाइन सत्संग यूपी से किया गया था। मेरे वार्ड में कई लोग बाबा से जुड़े हुए हैं। हम सामाजिक संबंध के जरिए कार्यक्रम में पहुंचे। इसका आगामी उपचुनाव और भारतीय जनता पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।

हरियाणा में 3 नवंबर को होना है उपचुनाव

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हरियाणा पंचायत चुनाव और आदमपुर उपचुनाव से ठीक पहले राम रहीम को पैरोल मिली है। हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव होना है। राज्य के 9 जिलों में 9 और 12 नवंबर को पंचायत चुनाव भी होंगे। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम बीते शनिवार सुबह बरनावा आश्रम पहुंचा था। डेरा प्रमुख के आने को लेकर उनके स्वागत में आश्रम में तैयारियां की गई थीं।

राम रहीम को मिली 1 साल में 90 दिन की पैरोल

बता दें कि बलात्कार और हत्या के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 2017 में दोषी ठहराया गया था राम रहीम अगस्त 2017 से हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। राम रहीम को पहले मेडिकल जांच के बहाने PGI रोहतक और गुरुग्राम में बीमार मां से मिलाने के लिए ले जाया जाता रहा है। राम रहीम को इसी साल पंजाब चुनाव से ठीक पहले 7 फरवरी को 20 दिन की पैरोल मिली थी।

इसके बाद 17 जून को राम रहीम 30 दिन की पैरोल मिली थी और वह यूपी के बागपत आश्रम में रुका था। अब अक्टूबर 2022 में राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। अब हरियाणा के आदमपुर उप चुनाव, पंचायती चुनाव और हिमाचल प्रदेश के नंवबर 2022 में चुनाव होने जा रहे हैं। इससे ठीक पहले राम रहीम बाहर आ गया है।

Next Story

विविध