Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

SP UP Manifesto 2022 Launched : अखिलेश यादव ने BJP के संकल्प के जवाब में जारी किया 'वचन पत्र', ये है वादा

Janjwar Desk
8 Feb 2022 10:42 AM GMT
Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज
x

Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज

SP UP Manifesto-2022 Launched : SP UP Manifesto-2022 Launched : भाजपा के संकल्प पत्र के जवाब में सपा ने अपने वचन पत्र में महिलाओं, किसानों और युवाओं से कई वादे किए हैं। सपा के घोषणा पत्र में कहा है कि किसानों को सभी फसलों के लिए एमएसपी प्रदान की जाएगी।

SP UP Manifesto-2022 Launched : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। भाजपा के संकल्प पत्र के जवाब में सपा के वचन पत्र में उन्होंने महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए कई वादे किए हैं। सपा के घोषणा पत्र में कहा है कि सभी फसलों के लिए एमएसपी प्रदान की जाएगीं। गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, ब्याज मुक्त लोन और बीमा मुक्त पेंशन की व्यवस्था की जाएगी

अखिलेश यादव ने मीडिया को बताया कि 2025 तक सभी किसानों को कर्जमुक्त किया जाएगा। सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को 25 लाख रुपए, भी गरीबों को हर माह दो सिलेंडर मुफ्त, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33% आरक्षण दिया जाएगा। लड़कियों की शिक्षा को केजी से लेकर PG तक मुफ्त किया जाएगा। समाजवादी पेंशन फिर से शुरू किया जाएगा। गरीबो को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी। समाजवादी थाली हर जिले में शुरू की जाएगी। इसके तहत 10 रुपए में खाने की थाली दी जाएगी।

SP UP Manifesto-2022 Launched : सपा प्रमुख ने कहा कि अर्बन एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट बनेगा। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। 1090 को फिर चालू करेंगे। ईमेल और व्हाट्सअप से एफआईआर की व्यवस्था होगी।

Next Story

विविध