Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Khalsa Aid chief Ravi Singh Twitter bans : खालसा एड के संस्थापक रवि सिंह का ट्विटर अकाउंट भारत में बैन, बोले BJP के नेतृत्व में यही लोकतंत्र का असली चेहरा

Janjwar Desk
3 July 2022 6:34 PM IST
Khalsa Aid chief Ravi Singh Twitter bans : खालसा एड के संस्थापक रवि सिंह का ट्विटर अकाउंट भारत में बैन
x

Khalsa Aid chief Ravi Singh Twitter bans : खालसा एड के संस्थापक रवि सिंह का ट्विटर अकाउंट भारत में बैन (photo : facebook)

Khalsa Aid chief Ravi Singh Twitter bans : ट्विटर एकाउंट प्रतिबंधित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया करते रवि सिंह ने लिखा है कि मेरा ट्विटर अकाउंट भारत में बैन हो गया है। बीजेपी के नेतृत्व में ये लोकतंत्र का असल चेहरा है...

Twitter bans Khalsa Aid chief Ravi Singh : प्राकृतिक आपदा व अन्य स्थानों पर हरदम मदद के लिए तैयार रहने वाली स्वयंसेवी संस्था खालसा एड के संस्थापक रवि सिंह के ट्विटर अकाउंट को भारत में प्रतिबंधित दिया गया है। खुद रवि सिंह ने फ़ेसबुक पर इसकी जानकारी लोगों से साझा की है।

अपने फेसबुक एकाउंट पर इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर बैन हो चुके अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दी है। ट्विटर एकाउंट प्रतिबंधित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया करते रवि सिंह ने लिखा है कि मेरा ट्विटर अकाउंट भारत में बैन हो गया है। बीजेपी के नेतृत्व में ये लोकतंत्र का असल चेहरा है। आगे सिंह ने लिखा है सिख सोशल मीडिया अकाउंट बैन करने से हमारी आवाज़ें बंद नहीं होगी। हमारी आवाज़ और बुलंद ही होगी।

गौरतलब है कि आज की तारीख में खालसा एड सेवा-भाव का ब्रांड नेम बन चुका है। विश्वभर में कहीं भी प्राकृतिक आपदा या अन्य प्रकार की कोई बड़ी विपदा आए तो खालसा एड से जुड़े स्वयंसेवक वहां लोगों की सेवा व मदद करने सबसे पहले पहुंचे हुए दिखाई देते हैं। पिछली शताब्दी के एक समय में सिक्ख समुदाय को शक की नजर से देखने वालों का इस समुदाय के प्रति दृष्टिकोण बदलकर रखने वाले इस खालसा एड नाम के स्वयंसेवी संगठन की स्थापना वर्ष 1999 में ब्रिटेन में की गई थी।

माना जाता है कि अपनी स्थापना के समय से ही सेवा भाव के कारण दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाला यह संभवत: इकलौता गैर सरकारी संगठन है, जो प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के समय दुनियाभर में मदद मुहैया कराने का काम करता है।

इसके अलावा खालसा एड नाम के इस संगठन को भारत में तीन विवादित कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में एक साल चले किसान आंदोलन को मदद मुहैया कराने के लिए भी जाना जाता है। खालसा एड ने भारत से बाहर के लोगों का देश में चल रहे किसान आंदोलन पर ध्यान खींचने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

भारत में रवि सिंह का ट्विटर एकाउंट प्रतिबंधित करने को लेकर यूजर्स की तमाम प्रतिक्रियाएं इसके खिलाफ ही आ रही हैं। एक यूजर का कहना है कि रवि सिंह का एकाउंट बंद होगा, लेकिन साध्वी प्रज्ञा का बंद नहीं होगा। शैलेंद्र राठौर नाम के एक यूजर्स की टिप्पणी है कि क्या ट्विटर को नहीं दिखता कि यह आपदा राहत में काम करने वाली संस्था है। यदि गैर भाजपा लोगों ने ट्विटर का बहिष्कार शुरू कर दिया तो मुश्किल हो जाएगी।

Next Story

विविध