Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : अखिलेश यादव हुए CM योगी पर हमलावर, बोले बाबा मुख्यमंत्री के शक्ल पर बज रहे हैं बारह

Janjwar Desk
27 Feb 2022 12:24 PM GMT
UP Election 2022 : सोनभद्र में BJP पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- गर्मी निकालने वालों की जनता निकालेगी भाप, भाजपा पर लगाए कई आरोप
x

अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी का चाहे वह बड़ा हो या छोटा नेता, झूठ भी उसी कद का बोलते हैं, कृषि सुधार के नाम पर काले कानून पास करा दिए, किसानों ने आंदोलन कर एवं हर विपरित स्थिति का सामना करते हुए सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। वहीं इस जुबानी जंग के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार बीजेपी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर रहते हैं| इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है|

भाजपा के नेता कद के अनुसार बोलते है झूठ

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज रविवार 27 फरवरी को महुआनी चौराहे पर आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 39 मिनट के भाषण में वह भाजपा पर खूब हमलावर रहे। अखिलेश यादव ने कहा कि 'बीजेपी का चाहे वह बड़ा हो या छोटा नेता, झूठ भी उसी कद का बोलते हैं। कृषि सुधार के नाम पर काले कानून पास करा दिए। किसानों ने आंदोलन कर एवं हर विपरित स्थिति का सामना करते हुए सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया।'

डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार हुआ दोगुना

देवरिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 'डबल इंजन की सकार में महंगाई और भ्रष्टाचार दोगुना हुआ है। व्यापारियों को जो नुकसान हुआ, उसकी आज तक भरपाई नहीं हो पाई। बैंकों का पैसा लेकर उद्योगपति भाग रहे हैं। कालाधन वापस लाने और भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए नोटबंदी की गई जबकि हो गया उल्टा। आय दुगुनी करने के नाम पर आई सरकार ने किसानों को ठगने का काम किया। पानी के जहाज, बंदरगाह, रेलगाड़ी, रेलवे स्टेशन, यहां की जमीन बेच दिया। जब सब बिक जाएगा तो नौकरी और रोजगार कौन देगा।'

गर्मी निकालने वालों की जनता निकालेगी भाप

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि 'पंजाब व यूपी में चुनाव को देखते हुए सरकार को यह निर्णय लेना पड़ा। किसानों ने अन्न संकल्प ले लिया है कि बीजेपी के लोगों और उनके प्रत्याशी इस बार सात सौ बार उठक बैठक लगवाएंगे। डीजल, पेट्रोल, खाद, बीज, खाद्य तेल की महंगाई से सभी परेशान हैं। बाबा मुख्यमंत्री कह रहे थे कि गर्मी निकाल देंगे। वोट पड़ेगा तो गर्मी निकालने वालों की भाप निकाल देंगे। सपा सरकार बनी तो फौज और पुलिस में भर्तियां निकलेगी। तीन साल से भर्ती नहीं हुई।'

बाबा के शक्ल पर बज रहे हैं बारह

बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि 'बाबाजी कह रहे हैं कि हम 12 बजे सोकर उठते हैं, जरा इनकी शक्ल देख लो तो आजकल उनकी शक्ल पर 12 बज रहे हैं। चार चरणों के बाद इनके कार्यकर्ता ठंडे पड़ गए हैं। अब तो गाना भी बन गया कि यूपी में का बा, यूपी में बाबा बाय बाय बा। जनता के अंदर इस बार 440 वोल्ट का करेंट फैल गया है और उसने भाजपा वालों को सबक सिखाने का फैसला कर लिया है।'

Next Story

विविध