Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- बीजेपी जनता को देती है झांसा, चुनाव में 400 सीटें जीतने का दावा

Janjwar Desk
5 Feb 2022 11:57 AM GMT
Akhilesh Yadav On BJP : BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला
x

BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

UP Election 2022 : अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगते हुए कहा कि बीजेपी में जो जितना बड़ा नेता है वो उतना बड़ा झूठ बोलता है, अगर छोटा नेता है तो वो छोटा झूठ बोलता है और अगर बड़ा नेता है तो वो बड़ा झूठ बोलता है, बीजेपी (BJP) वाले प्रचार और झांसा देने में बहुत आगे हैं...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) की मतदान की तारीख एक दम नजदीक आ चुकी है| ऐसे में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ( (UP Election 2022) ) को लेकर राजनीतिक पार्टियों का चुनाव प्रचार अभियान भी काफी तेज हो गया है| ऐसे माहौल में अब सभी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगाने में जुटी हैं| इस बीच समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है| बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज शनिवार 5 फरवरी को अलीगढ़ (Aligarh) में भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी (BJP) वाले प्रचार और झांसा देने में बहुत आगे हैं|

भाजपा नेता बोलते है झूठ

बता दें कि अलीगढ़ में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगते हुए कहा कि बीजेपी में जो जितना बड़ा नेता है वो उतना बड़ा झूठ बोलता है| अगर छोटा नेता है तो वो छोटा झूठ बोलता है और अगर बड़ा नेता है तो वो बड़ा झूठ बोलता है| इसके साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथरस और बुलंदशहर मामले का मुद्दा उठाते हुए यूपी की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठाए है|

400 सीट जीतने का दावा

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे कहा कि लोगों में काफी गुस्सा है| इसके साथ ही अखिलेश यादव ने दावा किया कि इस बार समाजवादी पार्टी (SP) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) गठबंधन को 400 सीटें मिलने जा रही है| बाकी तीन सीटें विपक्ष को मिलेगी| बता दें कि अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार किसानों के साथ इंसाफ नहीं कर रही है| बेमतलब ही लोगों को परेशान किया जा रहा है| किसान कई महीने तक तीनों कानूनों को वापस करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे लेकिन जब चुनाव नजदीक आए तो बीजेपी ने तीने काले कानून वापस ले लिए|

जनता चाहती है बदलाव

इसके साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की जनता ने इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में बदलाव का मन बना लिया है| लोग बदलाव चाहते हैं| साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सिर्फ नफरत की राजनीति करती है, वहीं समाजवादी पार्टी भाईचारे की बात करती है| अखिलेश यादव ने एक बार फिर दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी| साथ ही उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग समाजवादी पार्टी और आरएलडी गठबंधन के साथ हैं|

Next Story

विविध