Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : अखिलेश यादव और जयंत चौधरी करेंगे मेरठ में संयुक्त रैली, CM योगी मागेंगे घर-घर वोट

Janjwar Desk
28 Jan 2022 6:03 AM GMT
UP Election 2022 : अखिलेश यादव और जयंत चौधरी करेंगे मेरठ में संयुक्त रैली, CM योगी मागेंगे घर-घर वोट
x

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी करेंगे मेरठ में संयुक्त रैली, CM योगी मागेंगे घर-घर वोट

UP Election 2022 : अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अपना चुनाव प्रचार अभियान संयुक्त रूप से शुरू करेंगे दोनों नेता मेरठ आएंगे और एनएच-58 पर गॉडविन होटल में साढ़े तीन बजे संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे, दोनों नेता करीब एक घंटा यहां रहेंगे...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता को अपने पक्ष में करने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों- शोरों से तैयारियों में जुटे हुए है| ऐसे में आज तीन बड़े नेता आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार करेंगे| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अपना चुनाव प्रचार अभियान संयुक्त रूप से शुरू करेंगे। बता दें कि दोनों नेता शुक्रवार को मेरठ आएंगे और एनएच-58 पर गॉडविन होटल में साढ़े तीन बजे संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। दोनों नेता करीब एक घंटा यहां रहेंगे।

भाईचारे का देंगे संदेश

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर से लौटते समय यह प्रेसवार्ता रखी गई है। उन्होंने बताया कि पहले दोनों नेताओं ने मुजफ्फरनगर को ही चुना था लेकिन कल गुरुवार 27 जनवरी की शाम को इसमें मेरठ को भी शामिल कर लिया गया। बता दें कि पश्चिम को साधने की कोशिश अखिलेश यादव और जयंत चौधरी वेस्ट यूपी को साधने की कोशिश करेंगे। दोनों नेता भाईचारे का संदेश देंगे। साथ ही इस दौरान भाजपा पर पलटवार करेंगे। बता दें कि भाजपा नेता वेस्ट यूपी में ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं, अखिलेश यादव और जयंत चौधरी उसी का जवाब देने की कोशिश में हैं। दोनों नेताओं ने इससे पहले सात दिसंबर 2021 को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के दबथुवा में संयुक्त रैली की थी।

सीएम योगी घर-घर मागेंगे वोट

बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी भी पूरी ताकत के साथ लगी हुई है। वो अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहले कंकरखेड़ा आने का कोई कार्यक्रम नहीं था लेकिन रात में ही कंकरखेड़ा आने का कार्यक्रम तय हुआ। जिसके बाद वहां पर तैयारियां शुरू कर दी और गुब्बारों से सजाया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन सुरक्षा की व्यवस्था में जुटी

मीडिया में छपी खबरों के अनुसार कंकरखेड़ा आंबेडकर रोड मंगल पूरी, रामनगर रोड पर आंबेडकर गेट से लेकर मार्शल पिच तक भगवा रंग के गुब्बारों से सजावट की तैयारी शुरू कर दी गई है। बता दें कि यहां पर आज शुक्रवार 28 जनवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तय है, वह विधानसभा चुनाव को लेकर घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे और प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। वहीं कार्यक्रम शुरू ही पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा की व्यवस्था मैं जुट गई है। बता दें कि रात में मुख्यमंत्री का काफिला जहां-जहां से गुजरेगा और पैदल चलेंगे उन प्वाइंटों को भी चिन्हित कर पुलिस की व्यवस्था की जा रही है। यहां मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान नया बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष अमित गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, अंकित, कुलदीप सोम आदि उपस्थित रहे।

पुष्पांजलि कार्यक्रम

बता दें कि महाराजा अग्रसेन की ओर से स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। जिसमे महाराजा अग्रसेन जी और माता लक्ष्मी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित का कार्यक्रम रखा जा रहा है| महामंत्री अंकित गुप्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए पुष्प वर्षा भी की जाएगी, पुष्पवर्षा के लिये 150 किलो फूल मंगाया गया है। अलग-अलग जगह पर पुष्प वर्षा की जाएगी।

Next Story

विविध