Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : 'बाबा दो चरणों में हार चुके हैं, अब भी नहीं मान रहे हैं' लखीमपुर खीरी में BJP पर बरसे अखिलेश यादव

Janjwar Desk
19 Feb 2022 11:27 AM GMT
UP Election 2022 : बाबा दो चरणों में हार चुके हैं, अब भी नहीं मान रहे हैं लखीमपुर खीरी में BJP पर बरसे अखिलेश यादव
x

लखीमपुर खीरी में BJP पर बरसे अखिलेश यादव

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने CM योगी पर हमला बोलते हुए कहा है कि गर्मी निकालने वालों की इस बार जनता भाप निकाल देगी, बाबा दो चरण में हार चुके हैं, अभी भी नहीं मान रहे हैं...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार पर हमलावर रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है|

योगी सरकार पर साधा निशाना

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चुनावी रैली की| इस दौरान अखिलेश यादव ने सत्ताधारी बीजेपी पर जमकर हमला बोला है| बता दें कि अखिलेश यादव ने CM योगी पर हमला बोलते हुए कहा है कि गर्मी निकालने वालों की इस बार जनता भाप निकाल देगी| साथ ही अखिलेश यादव ने कहा है कि 'बाबा दो चरण में हार चुके हैं, अभी भी नहीं मान रहे हैं| लखीमपुर कांड का कोई दोषी है तो मंत्री पुत्र है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार है| बीजेपी वाले कोई भी कानून कभी भी ला सकते हैं| इन्होंने जमानत जल्दी इसलिए करवाई क्योंकि इन्हें पता है कि सरकार बदलने वाली है| जनता की अदालत में अभी जमानत नहीं मिली है|

लखिलमपुर खेरी हिंसा को बताया जलियावाला बाघ हत्याकांड

बता दें की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जनता शुरुआत के चरणों में बहुमत दे देगी| लखीमपुर में साइकिल के अलावा कुछ नहीं चलने वाला है| भाजपा के बूथों पर कहने को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, ये जनसमर्थन देखने के बाद इनके बूथों पर मक्खी मारने वाले भी नहीं दिखेंगे| इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बिजनौर के बाद लखीमपुर में भी हवाई जहाज नहीं उतर पाया, इसका मतलब भाजपा के लिए मौसम बहुत खराब है इस बार|' साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को जीप से कुचलने जैसी घटना इतिहास में कहीं नहीं हुई होगी| ये आजाद भारत में जलियांवाला बाग की याद दिला देने वाली घटना है|

आशीष मिश्रा की जमानत पर बोला हमला

जनसभा को संबोधित करने के दौरान सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये जमानत (आशीष मिश्रा) जल्दी-जल्दी इसलिए करवा रहे हैं क्योंकि इन्हें पता है कि सरकार बदलेगी तो पैरवी ढंग से होगी, जिन्होंने इनको बचाया है उनकी भी होगी| मंत्री पुत्र की वजह से इतने लोगों की जान गई कोई दोषी है तो भाजपा दोषी है| साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि बहादुर किसान आंदोलन से पीछे नहीं हटे, सरकार पीछे हटी| भाजपा वाले ऐसे हैं कोई भी कानून कभी भी ला सकते हैं| अगर काका गए है तो बाबा भी जाएंगे| काका मतलब काले कानून|'

Next Story

विविध