Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : बलरामपुर में BJP पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- डबल इंजन सरकार में विकास नहीं भ्रष्टाचार और अन्याय हुआ है डबल

Janjwar Desk
26 Feb 2022 10:01 AM GMT
Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज
x

Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज

UP Election 2022 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण से सपा गठबंधन ने बड़ी बढ़त बना ली है, कई जिलों में भाजपा का खाता भी नहीं खुला होगा, छठे चरण में बलरामपुर के लोग भाजपा का खाता नहीं खुलने देंगे...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण की 61 सीटों पर रविवार को वोट डाले जाएंगे। अब सभी राजनीतिक दल छठे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। इसी क्रम में आज अखिलेश यादव एक जनसभा को संबोधित करने बलरामपुर पहुंच गए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा परेड ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण से सपा गठबंधन ने बड़ी बढ़त बना ली है। कई जिलों में भाजपा का खाता भी नहीं खुला होगा। छठे चरण में बलरामपुर के लोग भाजपा का खाता नहीं खुलने देंगे। बलरामपुर के लोग डबल इंजन सरकार के झूठ की पटरी को उखाड़ फेंक देंगे। 2017 से भाजपा के डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय डबल हुआ है।

गृह मंत्री अमित शाह पर साधा निशाना

जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना महामारी आने पर लोगों को दवाई के लिए तड़पना पड़ा। अस्पतालमें बिस्तर और ऑक्सीजन ना मिलने से लोगों की जान चली गई। हजारों लोगों की मौत हुई लेकिन सरकार सही आंकड़ा नहीं बता पाई है। सपा अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में जो बड़ा नेता है, वह बड़ा झूठ बोलता है और जो सबसे बड़ा नेता है वह सबसे बड़ा झूठ बोलता है। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने अमित शाह पर चुटकी लेते हुए कहा कि 12वीं पास करने के बाद इंटर में प्रवेश लेने वाले को लैपटॉप देंगे। शुक्र है यह नहीं कहा कि 12वीं के बाद हाई स्कूल में प्रवेश लेने वाले को देंगे।

बाबा के चेहरे पर बजे है बारह

अखिलेश यादव ने कहा कि कई जिलों में किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं हुआ। अगर सरकार बनी तो किसानों के लिए अलग से बजट रखकर 15 दिन के अंदर गन्ना मूल्य भुगतान कराएंगे। भाजपा सरकार में गरीबों से पैसा निकालकर अमीरों की तिजोरी भरी जा रही है। उन्होंने कहा कि बाबा के चेहरे पर 12:00 बजे हैं। मुख्यमंत्री आवास से धुआं उठता देख रहा हूं। बाबा जी ने गोरखपुर की टिकट 11 तारीख की बुक करा ली है। मैं बाबा से कहना चाहता हूं कि अगर अपने घर जाओ तो बिस्कुट जरूर लेकर जाना।

सपा सरकार में मिलेगी कई सुविधाएं

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली माफ होगी। किसानों की सिंचाई के लिए बिजली पूरी तरह माफ होगी। भाजपा को पता नहीं कि जनता में उनके खिलाफ 440 वोल्ट का करंट फैला है।भाजपा ने दलितों का सम्मान लूटने का काम किया है। बाबा मुख्यमंत्री को शीशा देखना चाहिए, वही दंगेश हैं। जो गर्मी निकाल रहे थे, उनकी ऐसी भाप निकालना कि धुआं दूर तक दिखाई दे। सपा सरकार बनेगी तो पुरानी पेंशन बहाल होगी। अनुदेशकों लिख लो तुम्हारे लिए भी काम होगा। गरीबों को भोजन कराने के लिए समाजवादी कैंटीन खोली जाएगी। साथ ही अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम सबको पीएम (पकौड़ा मेकर) बना रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी के साथ बहुत अन्याय हुआ है।

Next Story

विविध