Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 : गाजीपुर में पैसे बांटते पकड़े गए BJP नेता, चंदौली में किसने और क्यों की भगवा कार्यकर्ताओं की कुटाई?

Janjwar Desk
7 March 2022 5:13 AM GMT
UP Election 2022 : गाजीपुर में पैसे बांटते पकड़े गए BJP नेता, चंदौली में किसने और क्यों की भगवा कार्यकर्ताओं की कुटाई?
x
UP Election 2022 : चंदौली में सोमवार तड़के समाजवादी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस मामले में सपाइयों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की जमकर कुटाई कर दी।

UP Election 2022 : आज सुबह सात बजे से अंतिम चरण की 54 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। वहीं अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू होने से ठीक पहले भाजपा ( bjp ) के कई नेता-कार्यकर्ता आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते दिखे। एक तरफ गाजीपुर ( Ghazipur ) के जमानियां में भाजपा मंडल अध्यक्ष को मतदान से पहले शराब और पैसे बांटते के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया तो चंदौली ( Chandauli ) में सोमवार तड़के समाजवादी पार्टी (SP ) और भाजपा ( BJP ) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस मामले में सपाइयों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की जमकर कुटाई कर दी।

गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ने जमानियां शाहजी कुआं के पास से गाजीपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता सहित नितेश निगम और रोहित कुमार को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। ये सभी चुनाव प्रचार बंद होने के बाद भी मतदाताओं को अपनी पार्टी के पक्ष में वोट डालने के लिए शराब और रुपया बांट रहे थे। इनके पास से शराब की पांच पेटियां बरामद हुई हैं। गाजीपुर पुलिस ने इन लोगों से 60,700 रुपए भी बरामद किए हैं।

दूसरी तरफ चंदौली के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के रनियां गांव में सोमवार तड़के समाजवादी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। सपा प्रत्याशी का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसे बांटे थे।

दरअसल, सैयदराजा विधानसभा हॉट सीट मानी जा रही है। यहां पर भाजपा से तीन बार के विधायक रहे सुशील सिंह की सपा के पूर्व विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू के बीच टक्कर है। दोनों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंदिता लंबे अरसे अदावत है। भाजपा विधायक और प्रत्याशी सुशील सिंह का आरोप है कि सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ अनावश्यक रूप से मारपीट की है।दूसरी तरफ मनोज सिंह डब्लू का आरोप है कि भाजपा के प्रत्याशी सुशील सिंह मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष ने चंदौली के सैयदराजा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 7वें चरण का मतदान सुबह से जारी है। अंतिम चरण में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र सहित नौ जिलों की कुल 54 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 2017 में बीजेपी ने 54 सीटों में 36 सीटें जीती थीं। सपा ने 2017 में 11 सीटें जीती थीं। मायावती ने भी 6 सीटें जीती थीं।

Next Story

विविध