Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : भाजपा का 2017 में लैपटॉप और फ्री डेटा सहित 70 लाख नौकरियां देने का वायदा चुनाव से पहले हो रहा वायरल

Janjwar Desk
16 Oct 2021 8:33 AM GMT
up news
x

(2017 में भाजपा का किया गया वादा अब याद दिलाया जा रहा)

UP Election 2022 : भाजपा का लैपटॉप व फ्री डेटा शायद 2021 तक सिकुड़कर टैबलेट बन गया, और हो यह भी सकता है कि 2022 आते-आते कहीं टैबलेट भी गायब न हो जाए...

UP Election 2022 (जनज्वार) : भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के वक्त अपने किए वादे को लेकर ट्रोल की जा रही है। 2017 विधानसभा चुनाव में सरकार बनने से पहले मौजूदा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश में लैपटॉप व फ्री डेटा देने सहित 70 लाख नौकरियां देने का बी वादा किया था। इस वादे की अब कटिंग्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही।

हालांकि भाजपा ने 2014 से लोकर अब तक कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। वह सभी के खातों में 15-15 लाख रूपये आने की बात हो या फिर कुछ और भारतीय जनता पार्टी अपने हर एक वादे से ठीक उस तरह मुकरी जिस तरह प्रधानमंत्री बिना पब्लिक के हाथ हिलाने का अभिनय करते हैं।

गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले यानी जनवरी माह में भाजपा ने यह वादा किया था। पत्रिका ने यह खबर 28 जनवरी 2017 को तो अमर उजाला ने 29 जनवरी 2017 को खबर प्रकाशित की है। इस खबर के मुताबिक भाजपा ने मार्च महीने के चुनाव से पहले यह बड़ा वादा किया था।

भजपा के त्तकालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश के युवाओं को लैपटॉप और फ्री डेटा दिया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में 70 लाख नौकरियां देने का भी वादा किया था। लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ।

इधर 2022 विधानसभा चुनाव सिर पर आते ही भाजपा ने नया भरम देना शुरू कर दिया है। वह पिछली बातें भूलकर अब युवाओं को टैबलेट देने की बात कह रही है। भाजपा का लैपटॉप व फ्री डेटा शायद 2021 तक सिकुड़कर टैबलेट बन गया, और हो यह भी सकता है कि 2022 आते-आते कहीं टैबलेट भी गायब न हो जाए।

Next Story

विविध