Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : बरेली में कांग्रेस की मैराथन रैली में मची भगदड़, कांग्रेस नेता ने बताया 'साजिश'

Janjwar Desk
4 Jan 2022 7:54 AM GMT
Priyanka Gandhi Vadra
x

प्रियंका गांधी ने ट्विटकर कहा है कि महिलाएं आपने हिसाब से कुछ भी पहने, ये उनकी मर्जी।

UP Election 2022 : बरेली में कांग्रेस की बच्चों को लेकर आयोजित मैराथन रैली में भगदड़ मचने से तीन बच्चियों के घायल होने की सूचना है।

बरेली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 ( UP Elections 2022 )को लेकर सियासी दलों के बीच जारी शक्ति प्रदर्शन को लेकर एक बड़ी घटना सामने आई है। यह घटना बरेली ( Bareilly ) में कांग्रेस ( Congress ) की बच्चों को लेकर आयोजित मैराथन रैली ( Marathon rally ) से जुड़ी हैं। जानकारी के मुताबिक मैराथन रैली में भगदड़ मचने से तीन बच्चियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर अफरातफरी का माहौल है। इस घटना के बाद मैराथन रैली को कोरोना महामारी बढ़ाने वाला कहा जा रहा है। बता दें कि इस रैली को लेकर प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने कहा था कि अब तो यह रैली होकर रहेगी।




मैराथन रैली पर उठे सवाल

कांग्रेस की रैली में भगदड़ के बाद उस पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि कांग्रेस की मैराथन रैली में एक बार फिर कोरोना नियम टूटा। लड़की हूं, लड़ सकती हूं, अभियान के तहत ये मैराथन बरेली में आयोजित की गई थी। इसमें ज्यादातर लोग बिना मास्क के दिखे। सामाजिक दूरी वाले नियम का भी पालन नहीं किया गया। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि भगदड़ मच गई। कुछ लड़कियां इसमें जख्मी हो गई हैं। कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

भीड़ की वजह से मची भगदड़

ताजा अपडेट के मुताबिक बरेली मैराथन रैली में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सरकारी गाइडलाइंस की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। इस भगदड़ का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि काफी बड़ी तादाद में छात्राएं इस मैराथन में हिस्सा ले रही थीं। अचानक दौड़ते वक्त कुछ छात्राएं गिर पड़ती हैं। इसके बाद उनसे टकराकर एक के बाद एक कई छात्राएं एक दूसरे के ऊपर गिर जाती हैं। इसके बाद रैली के आयोजक छात्राओं की मदद से दबी और जख्मी बच्चियों को उठाते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ छात्राओं को हल्की चोटें भी आई हैं।

पूर्व मेयर ने बताया साजिश

दूसरी तरफ इस घटना के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि वैष्णो देवी में जब भगदड़ मच सकती है, तो यहां क्यों नहीं।

लड़की हूं लड़ सकती हूं पर कांग्रेस का फोकस

हाल ही में प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) चुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी 40 फीसदी करने की घोषणा की थी। इसके अलावा लड़कियों को स्कूटी, मोबाइल समेत तमाम वादे किए हैं। खुद कांग्रेस महासचिव लगातार पूरे राज्य के सभी हिस्सों की महिलाओं तक सीधी पहुंच बनाने के लिए तमाम कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही हैं।

Next Story

विविध