Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : लालू यादव के दामाद राहुल यादव सिकंद्राबाद से लड़ेंगे चुनाव, जीजा के पक्ष में तेजस्वी कर सकते हैं प्रचार

Janjwar Desk
20 Jan 2022 4:16 AM GMT
UP Election 2022 : लालू यादव के दामाद राहुल यादव सिकंद्राबाद से लड़ेंगे चुनाव, जीजा के पक्ष में तेजस्वी कर सकते हैं प्रचार
x

सिकंद्रबाद सीट से लालू यादव के दामाद राहुल यादव सपा-आरएलडी प्रत्याशी के रूप में लड़ रहे हैं चुनाव। 

UP Election 2022 : इस बार लालू यादव ( Lalu Yadav ) के दामाद राहुल यादव ( Rahul Yadav ) सपा-आरएलडी गठबंधन ( SP-RLD Alliance ) के प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान उतरे हैं। भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मीराज से उनका सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ( UP Elections 2022 ) में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू यादव ( Lalu Yadav ) के परिवार की एंट्री हो चुकी है। दरअसल, उनके दामाद राहुल यादव ( Rahul Yadav ) एक बार फिर बुलंदशहर की सिकंद्राबाद विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन इस बार राहुल यादव सपा-आरएलडी गठबंधन ( SP-RLD Alliance ) के प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान उतरे हैं। भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मीराज से उनका सीधा मुकाबला माना जा रहा है।



लालू प्रसाद यादव के दामाद राहुल यादव का इस सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वह 2017 में भी सिकंद्राबाद से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी थे। उस दौरान उनको भाजपा प्रत्याशी विमला सोलंकी के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा था। 2017 में राहुल सबसे ज्यादा वोट पाने वाले प्रत्याशियों में तीसरे नंबर के प्रत्याशी रहे थे। 2017 में भाजपा की विधायक रहीं विमला सोलंकी ने 1 लाख 4 हजार 956 वोट हासिल करके जीत दर्ज की थी। राहुल यादव को 48 हजार 910 वोट मिल थे। वह तीसरे नंबर पर रहे थे। इस सीट पर बसपा के प्रत्याशी इमरान अंसारी ने 76,333 वोट मिला था।

इस बार भाजपा और बसपा ने बदल दिए उम्मीदवार

सिकंद्राबाद सीट से राहुल यादव को इस बार जीत की उम्मीद है। भाजपा और बसपा ने इस बार अपने-अपने प्रत्याशी बदल दिए हैं। लेकिन सपा-आरएलडी गठबंधन ने राहुल यादव पर एक बार फिर भरोसा जताया है। यूं तो यूपी में सियासी बिसात बिछने के बाद समाजवादी पार्टी के कई धुरंधरों ने सिकंद्राबाद से चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोकी थी, लेकिन राहुल यहां एक बार फिर सपा के प्रत्याशी के रूप में सामने आए हैं।

राहुल के पिता जितेंद्र यादव सपा के एमएलसी हैं

बता दें कि राहुल यादव के पिता जितेंद्र यादव 2012 में सिकंद्राबाद से ही कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके हैं। वह इस वक्त सपा के एमएलसी हैं। जबकि राहुल की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की चौथे नंबर की बेटी रागिनी यादव के साथ हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav ) राहुल के लिए चुनाव प्रचार कर सकते हैं।

UP Elections 2022 : फिलहाल, सपा-आरएलडी प्रत्याशी राहुल यादव ( SP-RLD Candidate Rahul Yadav ) ने बुधवार को पर्चा दाखिल कर दिया है। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में जो बर्फ जमी है उसे युवाओं का परिश्रम ही पिघला सकता है। मुस्लिम बाहुल्य सीट का सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुस्लिम-हिन्दू बाहुल्य कुछ नहीं होता। सब हिंदुस्तान बाहुल्य है।

Next Story

विविध