Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : महाराजगंज में बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव, लगाए कई बड़े आरोप, जनता से किए ये वादे

Janjwar Desk
27 Feb 2022 8:50 AM GMT
UP Election 2022 : महाराजगंज में बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव, लगाए कई बड़े आरोप, जनता से किए ये वादे
x

महाराजगंज में बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो गर्मी निकालने की बात कर रहे थे जबसे चार चरणों के वोट पड़े हैं, तबसे पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ठंडे पड़ गए हैं...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक दलों का एक- दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। वहीं जुबानी जंग के बीच समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जमकर भाजपा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर जमकर निशाना साधा है| बता दें कि महराजगंज जनपद की 5 विधानसभा सीटों पर छठवें चरण में आगामी 3 मार्च को मतदान होने हैं| सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने महाराजगंज जनपद के सिसवा विधानसभा में सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है|

सीएम योगी आदित्यनाथ पर बोला हमला

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महागंज में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा| अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो गर्मी निकालने की बात कर रहे थे जबसे चार चरणों के वोट पड़े हैं, तबसे पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ठंडे पड़ गए हैं| इस बार जो वोट पड़ेंगे तो सपा के कार्यकर्ता गर्मी निकालने वालों का भाप निकालने का काम करेंगे|

भाजपा पर लगाए कई बड़े आरोप

जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव ने कहा कि 'जो लोग कहते थे कि चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज पर चढ़ेगा उन लोगों ने हवाई जहाज और हवाई अड्डे को बेच दिया| सरकार ने रेलवे स्टेशन और रेलवे स्टेशन की कीमती जमीन को बेच दिया पानी के जहाज और बंदरगाह भी बेच दिया| भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी कोई नहीं है|

सपा सरकार में देंगे नौजवानों को नौकरी

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार आई तो 22 लाख नौजवानों को आईटी के क्षेत्र में नौकरी देने का काम करेगी| बीएड और टेट वाले 5 साल से इंतजार कर रहे हैं| कोरोना की बीमारी जब से आई है तबसे बच्चों की पढ़ाई बर्बाद हो गई है| साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मौजूदा सरकार रही तो बच्चों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा इसलिए सपा ने तय किया है कि जो 11 लाख नौकरियां खाली हैं| सरकार बनी तो नौजवानों को नौकरी देने का काम किया जाएगा|

Next Story

विविध