Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : मायावती ने भाजपा-सपा पर साधा निशाना, बोलीं - UP में गुंडों-बदमाशों का राज है, Yogi को वापस भेजेंगे मठ

Janjwar Desk
27 Feb 2022 3:59 AM GMT
UP Election 2022 : मायावती बोलीं -  बेरोजगारी और गरीबी पर मोदी-योगी सरकार बदले अपना नजरिया।
x

मायावती बोलीं -  बेरोजगारी और गरीबी पर मोदी-योगी सरकार बदले अपना नजरिया। 

UP Election 2022 : मायावती ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला है। साथ ही कहा है कि भाजपा और सपा की सरकार में हमेशा से दलित, प्रबुद्ध वर्ग और ब्राह्मण समाज की सबसे ज्यादा उपेक्षा होती रही है।

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण मतदान शुरू होने के तत्काल बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ( Mayawati ) ने एक ट्विटकर भाजपा ( BJP ) और सपा ( SP ) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा और सपा सरकार के आते ही यूपी में गुंडों-बदमाशों का राज आ जाता है। मायावती ने कहा कि बसपा के हाथी ने योगी आदित्यनाथ ( Yogi Aditynath ) की नींद उड़ा दी है। यही वजह है कि योगी अब हर चुनावी जनसभा में बसपा ( BSP ) का जिक्र करने लगे हैं।

बसपा प्रमुख मायावती ( BSP supremo Mayawati ) ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि सभी पोलिंग बूथ जीतकर बसपा को सत्ता में लाने का काम करें। योगी को मठ में भेजने का काम करना होगा। कांग्रेस ( Congress ) को दलित विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित तक नहीं किया। कांशीराम के देहांत पर उनके सम्मान में भी कांग्रेस ने एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया था।

भाजपा ( BJP ) पर हमला करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज भाजपा सरकार में सबसे अधिक दुखी और दहशत में रहा है। मुस्लिम हमेशा खुद को असुरक्षित महसूस करता रहा है। इस सरकार में प्रबुद्ध वर्ग और ब्राह्मण समाज की भी उपेक्षा होती रही है। मुसलमानों के विकास व उत्थान पर तो बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया है। इसके बदले द्वेष की भावना के तहत उनको अधिकतर फर्जी मामलों में फंसाकर उजाड़ने एवं बर्बाद करने का ही प्रयास किया है।

मायावती ( Mayawati ) ने अपने ट्विट में लिखा है कि यूपी के 12 ज़िलों की 61 विधानसभा सीटों पर आज पांचवें चरण में भी 'हर पोलिंग बूथ पर बसपा को जिताना है। बीएसपी को सत्ता में लाना के लिए संकल्प के साथ वोटिंग करने की जरूरत है। ताकि यूपी में द्वेष, पक्षपात, उन्माद व तानाशाही आदि से मुक्त सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की सरकार बन सके। उन्होंने कहा कि पिछले चार चरणों के मतदान के बाद विरोधी पार्टियों की नींद और होश उड़े हुए हैं। अब वे किस्म-किस्म की अफवाहों के जरिए वोटरों को गुमराह करने में लग गए हैं। विरोधियों के बहकावे में आए बिना अपनी सरकार बनाने की धुन में लगे रहना है। वास्तव में आने वाला कल बसपा का है।

UP Election 2022 : उन्होंने कहा है कि गरीबों, मजदूरों, युवाओं, बेरोजगारों, छोटे व्यापारियों, महिलाओं, शोषितों-पीड़ितों व अन्य उपेक्षित व मेहनतकशों को पता है कि उनके दुःख-दर्द का निवराण व उनका हित बीएसपी की आयरन सरकार में ही सुरक्षित है। यही विश्वास हमारी पूंजी और बीएसपी को दूसरी पार्टियों से अलग करती है।

Next Story

विविध