Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, उन्नाव से रेप पीड़िता की मां और नोएडा से पंखुरी पाठक को मिला टिकट

Janjwar Desk
13 Jan 2022 6:18 AM GMT
UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, उन्नाव से रेप पीड़िता की मां और नोएडा से पंखुरी पाठक को मिला टिकट
x

प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस की पहली सूची जारी की।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से पहली सूची का ऐलान किया।

UP Election 2022 :कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से पहली सूची का ऐलान किया। यूपी कांग्रेस ( Congress first list ) की पहली सूची में 125 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पहली सूची में 50 महिलाओं के नाम शामिल हैं। सलमान खुर्शीद की पत्नी को भी टिकट दिया गया है। उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी टिकट दिया।

उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी दिया टिकट

यूपी कांग्रेस ( UP Congress ) की पहली सूची में 50 महिलाओं के नाम शामिल हैं। इनमें उन्नाव से रेप पीड़िता की मां आशा देवी, गोंडा से रमा कश्यप, नोएडा से पंखुड़ी पाठक, लखनऊ मध्य से सदफ जफर, रामपुर खास से आराधना मिश्रा, सीतापुर से समीना शफीक शाहजहांपुर से पूनम पांडे, बारा से अल्पना निषाद और मोहम्मदी खीरी से रितु सिंह सहित अन्य के नाम शामिल हैं।

सोनभद्र से आदिवासी युवक को बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस ने सोनभद्र से आदिवासी युवक रामराज कोल को टिकट दिया है। बता दें कि सोनभद्र में आदिवासियों के साथ अन्याय हुआ था। तेरह आदिवासियों की मौत हुई थी। इसके अलावा गाजीपुर निखिलेश सरोज, हमने ऐसी महिलाओं को टिकट दी हैं जो लड़ भी सकती हैं और जीत भी सकती हैं।

हमारे लिए राजनीति एक सेवा है

प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया कि अपनी सूची से हम ये संदेश देना चाहते हैं कि राजनीति का असली मतलब सेवा है। राजनीति में आने वालों का मकसद यही होना चाहिए। हमारी पार्टी में कई कार्यकर्ता ऐसे हैं जो चुनाव लड़ चुके हैं औऱ कुछ नए हैं।

इमरान मसूद के पार्टी छोड़ने के सवाल पर दिया ये जवाब

यूपी में सहारनपुर से इमरान मसूद व अन्य नेताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर पूछे गए सवालों के जवबा मे कहा कि जब हमारे साथी जाते हैं तो दुख होता है। लेकिन ऐसा लगता है कि जो संघर्ष हम कर रहे हैं वो पीछे हट रहे हैं। हमें लगता है कि हमें मजबूती से खड़े रहने की जरूरत है।

बता दें कि यूपी की सभी 403 सीट पर बिना गठबंधन चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाली प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत सीट भी आरक्षित कर रखी है। प्रियंका पहले भी यह साफ कर चुकी हैं कि हम यूपी की महिलाओं के लिए जो करना चाहते हैं, वो उस घोषणा पत्र में होगा।

हम नहीं करेंगे निगेटिव कैंपेन

कांग्रेस की चुनाव प्रचार की नीति को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह बहुत रोचक होने जा रहा है। हम सोच रहे हैं कि हम आगे डोर टू डोर कैंपेन को आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि हमारी पार्टी मजबूत बने। हमारा लक्ष्य है जो प्रत्याशी बने वो जनता के मुद्दों पर लड़े। हमने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि हम नकारात्मक कैंपेन नहीं करेंगे। हम चाहते हैं कि महिलाओं और दलितों की बात होनी चाहिए। ताकि प्रदेश आगे बढ़े।

युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

जिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है उनके बारे में क्यों नहीं सोचा जा रहा है। हम मानते हैं कि महिला सुरक्षा, सेहत, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर यूपी चुनाव लड़ा जाए। इन्हीं मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। ये हमारे विकास के मुद्दे हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

मेरी जिम्मेदारी पार्टी करेगी तय

देखिए, जो मैंने यूपी में जो प्रयास शुरू किए हैं, उसे इस चुनाव के बाद भी जारी रखूंगी। बाकि मेरी पार्टी जैसा चाहे कि मेरी भूमिका कहीं और भी हो तो मैं उसे भी निभाने के लिए तैयार हूं।

Next Story

विविध