Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

यूपी में कांग्रेस का सीएम चेहरा होंगी प्रियंका गांधी, उन्होंने खुद किया इस बात का ऐलान

Janjwar Desk
21 Jan 2022 7:46 AM GMT
यूपी में कांग्रेस का सीएम चेहरा होंगी प्रियंका गांधी, उन्होंने खुद किया इस बात का ऐलान
x

यूपी में कांग्रेस का सीएम चेहरा होंगी प्रियंका गांधी, उन्होंने खुद किया इस बात का ऐलान।

जब यह सवाल किया गया कि यूपी में कांग्रेस का सीएम फेस कौन होगा? इसपर प्रियंका गांधी ने इशारा दिया कि वह ही सीएम फेस हैं।

UP Election 2022 : यूपी ( Uttar Pradesh ) में कांग्रेस का सीएम चेहरा ( Congress CM Face ) होंगी प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi Vadra ) , उन्होंने खुद किया इस बात का ऐलान। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका गांधी से जब यह सवाल किया गया कि यूपी में कांग्रेस का सीएम फेस कौन होगा? इसपर प्रियंका गांधी ने इशारा दिया कि वह ही सीएम फेस हैं। उन्होंने पूछा कि क्या यूपी में कोई और चेहरा दिखाई देता है? ...तो आप ही चेहरा हैं? इसके जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि अब तो दिख रहा है न मेरा चेहरा।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने यूपी के लिए कांग्रेस की ओर से यूथ मेनिफेस्टो जारी किया। यूथ मैनिफेस्टो ( Congress youth Manifesto ) का नाम यूथ विधान रखा गया है।


प्रियंका गांधी ने Congress youth Manifesto जारी करते हुए कहा कि संस्कृत के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता आदि में खाली सभी पदों को भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है, उसे बहाल करने के लिए सभी परीक्षाओं के फॉर्म के लिए शुल्क माफ होंगे। बस, ट्रेन यात्रा फ्री होगी।

उन्होंने कांग्रेस सत्ता में आने पर हमारी सरकार एक जॉब कैलेंडर जारी करेगी, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी। इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे।

इसके अलावा उनहोंने Congress Youth Manifesto के जरिए और कई वादे किए हैं। इनमें परीक्षार्थियों के लिए बस, रेल यात्रा मुफ्त होगी। 8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए सृजित किए जाएंगे। 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी के साथ शिक्षकों के 1.50 लाख खाली पद भरे जाएंगे। जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा। पेपर, ज्वाइनिंग की तारीख तय होगी। 30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ किए जाएंगे। सीड स्टार्टअप फंड के लिए 5 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया जाएगा।

कांग्रेस ( Congress ) की सरकार बनने पर शिक्षा के बजट को बढ़ाया जाएगा। विश्वविद्यालय, कॉलेजों में फ्री वाई-फाई, लाइब्रेरी, मेस आदि की सुविधा को बढ़ाया जाएगा। सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय में ईडब्ल्यूएस के लिए प्री और पोस्ट मेट्रिक स्कॉलशिप मिले इसकी भी व्यवस्था होगी। सिंगल विंडो भी खोला जाएगा।रोजगार के लिए नए अवसर सृजित किए जाएंगे। नदी पर निर्भर समुदायों के लिए खास काम किया जाएगा। रोजगार के लिए 1 लाख का ऋण 5 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा।

पिछले कुछ वर्षों में यूपी में नशीले पदार्थों का सेवन बहुत बढ़ गया है। इसके समाधान के लिए एक सेंटर लखनऊ में होगा और इनके चार हब होंगे जो काउंसिलिंग आदि कर युवाओं को नशे से दूर करेंगे। कांग्रेस की सरकार हर साल यूथ फेस्टिवल कराएगी। यूथ फेस्टिवल का आयोजन लोकल कल्चरल को प्रमोट करने के लिए किया जाएगा। हमें यूपी में क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकेडमी बनाएंगे। स्थानीय जगहों पर जो खेल ज्यादा लोकप्रिय हैं उन्हीं जोन में उनको बढ़ाकर ओलंपिक लेवल तक जाने के लिए वहीं एकेडमी बनेगी।

देश को विजन कांग्रेस ही दे सकती है : राहुल गांधी

UP Election 2022 : कांग्रेस यूथ मेनिफेस्टो जारी होने के अवसर पर राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने कहा कि देश में एक परिवर्तन की जरूरत है। उत्तर प्रदेश से इसकी शुरुआत हो सकती है। हिंदुस्तान को जो नरेंद्र मोदी ने विजन दिया था वो फेल हो गया है। हमारे युवा जो हमारी सबसे बड़ी शक्ति हैं उसे पीएम मोदी ने डेमोग्राफिक डिजास्टर में बदल दिया है। राहुल गांधी ने दावा किया कि देश को जो विजन चाहिए वो कांग्रेस ही दे सकती है। ये देश का विजन नहीं हो सकता कि आज देश में 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। अगर यूपी को एक नया विजन नहीं दिया गया तो देश को भी नहीं दिया जा सकता। इसलिए हमने यूपी के युवाओं के लिए एक नया विजन तैयार किया है।

Next Story

विविध