Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 Result : अखिलेश यादव और आजम खान दे सकते हैं अपने विधायक पद से इस्तीफा, जानें क्या है वजह?

Janjwar Desk
12 March 2022 12:54 PM GMT
UP Election 2022 Result : अखिलेश यादव और आजम खान दे सकते हैं अपने विधायक पद से इस्तीफा, जानें क्या है वजह?
x

अखिलेश यादव और आजम खान दे सकते हैं अपने विधायक पद से इस्तीफा

UP Election 2022 Result : अभी लोकसभा में समाजवादी पार्टी के फिलहाल पांच मेंबर हैं और यूपी परिणाम के बाद सियासी माहौल को देखते हुए पार्टी लोकसभा में कमजोर नहीं होना चाहती है...

UP Election 2022 Result : समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मैनपुरी (Mainpuri) की करहल विधानसभा सीट से और सांसद आजम खान (Azam Khan) अपने विधानसभा सीट से इस्तीफा दे सकते हैं| उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव परिणामों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में वापसी कर ली है लेकिन ये भी ध्यान देने वाली बात है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने भी खासे दमखम से मुकाबला किया है और उनकी सीटों में भी पिछले चुनाव की तुलना में अच्छा इजाफा हुआ है| ऐसे में 2022 की यूपी की सत्ता की लड़ाई में समाजवादी पार्टी के पिछड़ने पर अब अखिलेश यादव की निगाहें साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर टिकी हुई है|

अखिलेश यादव और आजम खान दे सकते हैं इस्तीफा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान विधानसभा सदस्य से इस्तीफा दे सकते हैं| बता दें कि अभी लोकसभा में समाजवादी पार्टी के फिलहाल पांच मेंबर हैं और यूपी परिणाम के बाद सियासी माहौल को देखते हुए पार्टी लोकसभा में कमजोर नहीं होना चाहती है|

विधानसभा सीटों पर हो सकता है उपचुनाव

बता दें कि मीडिया में खबर है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे सकते हैं, ऐसे में वहां उपचुनाव कराया जाएगा| ऐसा ही रामपुर से विधायक चुनाव जीते आजम खान भी कर सकते हैं| लोकसभा सांसद आजम खान ने रामपुर सदर सीट से जीत हासिल की है| मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आजम खान भी अपने विधायक पद से इस्तीफा दे सकते हैं| गौरतलब है कि साल 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं, ऐसे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मजबूत विकल्प तैयार करने में जुटेंगे|

चुनाव परिणामों के बाद अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी

बता दें कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर प्रदेश की जनता को सीटें ढाई गुनी और मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया| अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है| भाजपा का यह घटाव निरंतर जारी रहेगा| साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जो भ्रम और छलावा फैलाया है, वह आधे से ज्यादा दूर हो गया है, बाकि कुछ दिनों में दूर हो जाएगा| सपा जनता की समस्याओं और विकास के मुद्दों को सदन के अंदर और बाहर मजबूती से उठाएगी| जनहित में संघर्ष अवश्य जीतेगा| सपा लोकतंत्र के लिए संकल्पित है|

Next Story

विविध