Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : सपा नेता ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा ब्राह्मण वोटर है नाराज, स्वाभिमान की रक्षा के लिए होंगे शिफ्ट

Janjwar Desk
4 Jan 2022 5:34 AM GMT
UP Election 2022 : सपा नेता ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा ब्राह्मण वोटर है नाराज, स्वाभिमान की रक्षा के लिए होंगे शिफ्ट
x

सपा नेता ने योगी सरकार पर बोला हमला

UP Election 2022 : यूपी में अलग-अलग विधानसभा चुनावों के दौरान ब्राह्मणों द्वारा की गई वोटिंग के आंकड़ों का हवाला देते हुए समाजवादी पार्टी के नेता जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मणों को अपने स्वाभिमान की रक्षा करना आता है...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव से पहले ब्राह्मणों की नाराजगी को लेकर खबरें आती रहती हैं। वहीं ब्राह्मणों की इस नाराजगी को दूर करने और लुभाने की कोशिश में तमाम राजनीतिक दल जुट गए हैं। समाजवादी पार्टी भी ब्राह्मणों को अपने पाले में लाने की पूरी कोशिश करती हुई दिखाई दे रही है| यूपी में अलग-अलग विधानसभा चुनावों के दौरान ब्राह्मणों द्वारा की गई वोटिंग के आंकड़ों का हवाला देते हुए समाजवादी पार्टी के नेता जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मणों को अपने स्वाभिमान की रक्षा करना आता है।

ब्राह्मण वोटर समाजवादी पार्टी पर क्यों भरोसा करें

एक टीवी चैनल आज तक के डिबेट शो दंगल के दौरान एंकर चित्रा त्रिपाठी ने समाजवादी के प्रवक्ता जीतेन्द्र त्रिपाठी से सवाल किया कि ब्राह्मण वोटर समाजवादी पार्टी पर क्यों भरोसा करें| ऐसा आपने उनके लिए क्या किया है, जो ब्राह्मण आपकी तरफ जाएगा। एंकर के इस सवाल के जवाब में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता जितेंद्र त्रिपाठी ने आंकड़े बताते हुए कहा कि '2019 में 82 फीसदी ब्राह्मणों ने भाजपा को वोट किया और 2017 के विधानसभा चुनावों में 80 फ़ीसदी ब्राह्मणों ने भाजपा को वोट दिया और 2007 से चुनाव में काफी ब्राह्मण बसपा की तरफ शिफ्ट हुए थे।'

ब्राह्मणों को स्वाभिमान की रक्षा करना आता है

समाजवादी नेता जितेंद्र त्रिपाठी ने इन आंकड़ों को बताने के बाद कहा कि 'इसका मतलब यह है कि ब्राह्मणों को अपने स्वाभिमान की रक्षा करना आता है। अगर कोई पार्टी उसके साथ अच्छा बर्ताव और उसके स्वाभिमान की रक्षा नहीं करेगी तो ब्राह्मण वोट हो जाएगा।' आगे जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि 'यह वोट बैंक इसलिए शिफ्ट होगा कि 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनते ही इन्होंने 15 सरकारी छुट्टियां रद्द कर दी थीं। जिसमें परशुराम जयंती भी थी। उसके 3 महीने बाद विवेक तिवारी की हत्या कर दी गई और यह हत्या पुलिस ने की थी। सीएम योगी अपने हठ, अपने अहंकार में उनके परिवार से मिलने नहीं गए थे और उनके परिवार को सीएम आवास पर मिलने के लिए बुलाया था।'

योगी आदित्यनाथ पर हमला

समाजवादी पार्टी के नेता जीतेन्द्र त्रिपाठी ने योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि विकास दुबे कोई हीरो नहीं था लेकिन जिस तरह उसकी गाड़ी पलटी गई, वह किसी भी ब्राह्मण को अच्छा नहीं लगा। विकास दुबे एक अपराधी था और उसे अदालत में पेश करना चाहिए था। अदालत जो फैसला देती वह हमको मान्य होता। योगी आदित्यनाथ ने अपना फैसला दिया और उसकी गाड़ी पलट दी गई।'

जितेंद्र त्रिपाठी ने साधा भाजपा पर निशाना

जितेंद्र त्रिपाठी इस दौरान भाजपा पर हमलावर रहे| उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 3 दिन पहले खुशी दुबे की शादी हुई थी, उसका क्या दोष था कि वो लड़की आज जेल में है। इंद्रमणि त्रिपाठी की महोबा में हत्या कर दी गई, जिस एसपी की वजह से उसकी हत्या हुई, वह फरार है और उसके ऊपर 1 लाख रूपए का इनाम है| क्यों सरकार आज तक उसे पकड़ नहीं पाई क्योंकि उसका सरनेम पाटीदार है और वह एक गुजराती है।'

Next Story

विविध