Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा बोलीं- पिता के खिलाफ नहीं करूंगी चुनाव प्रचार

Janjwar Desk
27 Jan 2022 2:07 PM GMT
UP Election 2022 Result : हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू, राजनीति में कोई अमर नहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य की हार पर बोलीं संघमित्रा
x

हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू, राजनीति में कोई अमर नहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य की हार पर बोलीं संघमित्रा

UP Election 2022 : बदायूं से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद संघमित्रा मौर्य (Sanghamitra Maurya) ने अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) को लेकर बड़ा देते हुए कहा है कि वह वहां पर प्रचार करने नहीं जाएंगीं, जहां पर उनके पिता चुनाव लड़ रहे हैं...

UP Election 2022 : बदायूं से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद संघमित्रा मौर्य (Sanghamitra Maurya) ने अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) को लेकर बड़ा बयान दिया है| संघमित्रा मौर्य ने बयान देते हुए कहा है कि वह वहां पर प्रचार करने नहीं जाएंगीं, जहां पर उनके पिता चुनाव लड़ रहे हैं|

संघमित्रा मौर्य ने किया पिता का समर्थन

बता दें कि बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि हमें पार्टी भेजेगी तो मैं शीर्ष नेतृत्व को स्पष्ट तौर पर बताऊंगी कि मैं वहां जाने में असमर्थ हूं| आप मुझे कहीं और भेज दें| बता दें कि संघमित्रा मौर्य ने पिछड़ों की बात पर अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य का समर्थन किया है| इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उनके पिता ने सपा का किला ढहा दिया था| बदायूं में अब लगातार दिख भी रहा है कि उसकी एक एक ईंट ध्वस्त हो चुकी है और आने वाले समय में पता भी नहीं चलेगा कि किला बना कहां का था| मालूम हो कि स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं|

पिता के खिलाफ नहीं करेंगी प्रचार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव प्रचार करने के सवाल पर कहा कि 'मैं राजनीति में होते हुए भी बहुत हद तक स्पष्टवादी टाइप की हूं और मैं वहां पिताजी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने नहीं जाउंगी| मैं वह काम नहीं कर सकती, जो कई बार लोग करते हैं| लोग साथ में किसी के घूमते हैं और पीछे किसी और की बात करते हैं|' इसके साथ ही संघमित्रा मौर्य ने कहा कि 'मेरा दो रवैया नहीं हो पाएगा| निश्चित तौर पर यदि पिताजी जहां से चुनाव लड़ेंगे और हमें पार्टी भेजेगी तो मैं शीर्ष नेतृत्व को स्पष्ट तौर पर बताऊंगी कि मैं वहां जाने में असमर्थ हूं| आप मुझे कहीं और भेज दें| मैं वहां जाकर पार्टी का प्रचार करने को मना करूंगी, लेकिन पिताजी के खिलाफ प्रचार नहीं कर पाऊंगी|'

पिछडो के मुद्दे पर किया पिता का समर्थन

बता दें कि बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने पिछड़ों की बात पर जवाब देते हुए कहा कि 'पिताजी ने पिछड़ों को लेकर जो बात रखी है, मैं पूरी तरीके से खारिज भी नहीं कर सकती हूं| उसमें सच्चाई है| डॉक्यूमेंटरी प्रूफ है| आरक्षण को नजरअंदाज किया गया है| इसके साथ ही संघमित्रा मौर्य ने अपनी ही सरकार पर टिप्पणी की है| उन्होंने कहा है कि 'पिछड़ों को लेकर उनके आरोप सही थे| प्रधानमंत्री इस मामले में जरूर कुछ ना कुछ निर्णय लेंगे, क्योंकि यह बात उनके कानों तक पहुंच चुकी है|'

पिता के बदायूं में प्रचार करने से नहीं है दिक्क्त

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संघमित्रा मौर्य ने कुशीनगर सीट पर स्वामी प्रसाद मौर्य के चुनाव लड़ने पर कहा 'कौन वहां से लड़ेगा कौन नहीं लड़ेगा, अभी तक कोई स्थिति क्लियर नहीं है| भारतीय जनता पार्टी जिसको भी टिकट देगी वो निश्चित तौर पर पार्टी का अच्छा निर्णय होगा| हम पिता के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे| हम स्पष्ट बात करने वालों में से हैं|' साथ ही उन्होंने कहा कि 'अगर स्वामी प्रसाद मौर्य बदायूं में चुनाव प्रचार करने आते हैं तो हमें कोई आपत्ति नहीं है| उन्हीं की मदद से और उनकी मेहनत से 2019 में सपा का किला ढहा दिया था| बदायूं में अब लगातार दिख भी रहा है कि सिर्फ किला ढहा नहीं है, उसकी एक एक ईंट ध्वस्त हो चुकी है और आने वाले समय में पता भी नहीं चलेगा कि किला बना कहां का था|'

Next Story