Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : तीसरे चरण के प्रचार का आज आखरी दिन, अखिलेश यादव जालौन में तो CM योगी मैनपुरी में करेंगे सभा

Janjwar Desk
18 Feb 2022 5:25 AM GMT
Akhilesh Yadav On BJP : BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला
x

BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में तीसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में प्रचार आज शाम 5 बजे से खत्म हो जाएगा, योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) मैनपुरी (Mainpuri) को एक बार फिर मथेंगे तो सपा (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज जालौन (Jalaun) में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद कानपुर (Kanpur) शहर में समाजवादी विजय रथ पर सवार होकर जनसंपर्क करेंगे...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) की सरगर्मियां तेज है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जमकर चुनाव (UP Election 2022) प्रचार में लगी हुई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2 चरणों के मतदान संपन्न हो चुके है| उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में तीसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में प्रचार आज शाम 5:00 बजे से खत्म हो जाएगा। भाजपा (BJP), सपा (SP), बसपा (BSP) तथा कांग्रेस (Congress) ने अपना जोर लगा रखा है।

अखिलेश-योगी यहां करेंगे जनसभा

बता दें कि आज शुक्रवार 18 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) मैनपुरी (Mainpuri) को एक बार फिर मथेंगे तो समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज जालौन (Jalaun) में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद कानपुर (Kanpur) शहर में समाजवादी विजय रथ पर सवार होकर जनसंपर्क करेंगे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) लखनऊ के सरोजनी नगर में सभा करेंगे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) का भी शुक्रवार को झांसी के साथ ललितपुर तथा रायबरेली का दौरा है।

आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में तीसरे चरण के मतदान वाले 16 जिलों कि 55 विधानसभा क्षेत्र में आज शाम 5:00 बजे से प्रचार पर रोक लग जाएगी। भाजपा, सपा के साथ ही सभी दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी में चुनाव प्रचार करेंगे तो जालौन में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह तथा एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह भी अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ आज मैनपुरी में सभा करेंगे| बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीएम योगी का मैनपुरी का यह दूसरा दौरा है। सीएम योगी मैनपुरी सदर और घिरोर में जनसभा करेंगे। गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह ने बीते गुरुवार को करहल में चुनावी सभा की थी।

अखिलेश जालौन के बाद पहुंचेंगे कानपुर

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज जालौन के माधवगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद कानपुर शहर पहुंचेंगे। कानपुर में अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ पर सवार होंगे। उनका विजय रथ कानपुर कैंट, सीसामाऊ और आर्य विधानसभा क्षेत्र में रहेगा। उनकी यात्रा मीरपुर से शुरू होकर फूलबाग, नयागंज, घंटाघर, मूलगंज, नईसड़क, परेड, यतीमखाना, रूपम चौराहा, नाला रोड और आरपी रोड में भ्रमण करेगा। कानपुर में सीसामाऊ तथा आर्य नगर की सीट समाजवादी पार्टी के पास है| पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मैनपुरी की बरनाहल और कुरावली में जनसभा करेंगे। इसके साथ ही उनका करहल और मैनपुरी सदर विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

Next Story

विविध