Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : रायबरेली में अखिलेश यादव ने क्यों कहा - 'सीएम योगी सिर्फ झूठ बोलना जानते हैं?'

Janjwar Desk
17 Dec 2021 9:10 AM GMT
UP Election 2022 : सपा नेता ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा ब्राह्मण वोटर है नाराज, स्वाभिमान की रक्षा के लिए होंगे शिफ्ट
x

सपा नेता ने योगी सरकार पर बोला हमला

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने कहा कि रायबरेली की जनता समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है। भाजपा ने जनता को सिर्फ दिक्कत, ज़िल्लत और किल्लत दी है।

रायबरेली। यूपी विधानसभा चुनाव ( UP assembly Election 2022 ) को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के ​बीच समाजवादी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) आज रायबरेली दौरे पर हैं। वहां से उन्होंने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि रायबरेली की जनता समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है। भाजपा ने जनता को सिर्फ दिक्कत, ज़िल्लत और किल्लत दी है। योगी सरकार कहती है कि ऑक्सीजन की कमी ( Oxyzen Crisis ) से किसी की मृत्यु नहीं हुई है। मैं, कहता हूं - मुख्यमंत्री जी केवल झूठ बोलना जानते हैं। वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में जानता इस बात का जवाब भाजपा देगी।


योगी पर 3 दिन पहले भी कसा था तंज

इससे पहले 14 दिसंबर को सपा नेता अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने सीएम योगी को निशाने पर लेते हुए कहा था कि गंगा उन्होंने गंगा नदी में पीएम मोदी के साथ डुबकी इसलिए नहीं लगाई क्योंकि वह जानते हैं कि गंगा नदी गंदी नहीं है। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ने गंगा की सफाई पर करोड़ों खर्च किए हैं, लेकिन सीएम योगी को पता है कि गंगा में गंदी है, इसलिए उन्होंने उसमें डुबकी नहीं लगाई।

अखिलेश यादव ने सीएम को क्यों कहा झूठा?

दरअसल, उत्तर विधान परिषद में बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने एक सवाल के जवाब में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया था कि प्रदेश में कोरोना वायरस से 22,915 मौतें हुई हैं, लेकिन इनमें से एक भी मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है। सच्चाई यह है कि प्रदेश के कुछ अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत के कारण कार्रवाई भी की है।

सपा एमएलसी ने जताया था ऐतराज

यूपी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के बयान पर सपा सदस्य उदयवीर सिंह ने ऐतराज जताते हुए कहा कि आगरा के पारस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से मौत के मामले में सरकार ने कार्रवाई की है। फिर सरकार यह झूठ कैसे बोल सकती है। इस पर नेता सदन दिनेश शर्मा ने कहा कि आप लोगों को प्रदेश सरकार की तारीफ करनी चाहिए कि इस बड़ी आपदा में जो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी उसे रोका गया।

EC ने की चुनाव की तैयारी शुरू

UP Election 2022 : बता दें कि उत्तर प्रदेश में फरवरी, 2022 में विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा की कुल 403 सीटें है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव आयोग का एक दल आज पंजाब का दौरा कर चुका है। चुनाव आयोग का एक दल अगले हफ्ते गोवा के दौरे पर जाएगा। गोवा के दौरे से लौटने के बाद निर्वाचन आयोग का दल उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मणिपुर का दौरा करेगा।

Next Story

विविध