Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP election result 2022 Updates : ईवीएम पर घमासान, नोएडा-वाराणसी में धारा 144, सभी करें नियमों का पालन

Janjwar Desk
10 March 2022 2:43 AM GMT
UP election result 2022 Updates : ईवीएम पर घमासान, नोएडा-वाराणसी में धारा 144, सभी करें नियमों का पालन
x

ईवीएम पर घमासान, नोएडा-वाराणसी में धारा 144।

UP election result 2022 Updates : उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का काम शुरू हो गया है। पूरे देश की निगाहें विधानसभा चुनाव नतीजों पर है।

UP election result 2022 Updates : उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। पिछले करीब दो महीने से जारी चुनावी घमासान में राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर कई तरह के वार-प्रतिवार किए, जिनका नतीजा आज जनता के सामने होगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा के बीच महामुकाबला है तो वहीं पंजाब में कांग्रेस को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी ने हुंकार भरी है। इस बीच ईवीएम विवाद को देखते हुए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस और नोएडा में धारा 144 लागू कर दिया है। सभी से अपील की गई है कि वो प्रशासन की ओर से जारी आदेशों का पालन करें। ताकि कोई व्यावधान उत्पन्न न हो।

बता दें कि दो दिन पहले अचानक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशासनिक मशीनरी पर मतगणना को लेकर धांधली का आरोप लगाया गया था। सपा प्रमुख ने इसको लेकर ट्वीट भी किया था। अपने ट्विट में उन्होंने लिखा था कि वाराणसी में EVM पकड़ी गई। उन्होंने कहा था कि ईवीएम में गड़बड़ी का मामला कई जिलों से मिल रही हैं। उसके बाद से सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने ईवीएम स्ट्रांग रूम पर खुद की सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी है। मैनपुरी में तो सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। हालांकि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आरोपों के बाद भाजपा ने पलटवार किया था। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी हार रही है। लिहाजा इसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा जा रहा है।

अखिलेश यादव के आरोपों के बाद सपा कार्यकर्ता स्ट्रांगरूम पर जमा हो गए थे। साथ ही राकेश टिकैत ने के किसानों से आह्वान को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 को लागू करने का फैसला लिया है।

Next Story

विविध