Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Elections 2022 : यूपी में तीसरे राउंड की 59 सीटों पर वोटिंग जारी, 3 बजे तक 48.81% मतदान

Janjwar Desk
20 Feb 2022 2:03 AM GMT
UP Election 2022 Phase-3 Voting
x

यूपी में तीसरे राउंड की 59 सीटों पर वोटिंग शुरू

UP Elections 2022 : करहल विधानसभा सीट पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव और सत्तारूढ़ भाजपा से केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल आमने-सामने हैं। 3 बजे तक 48-81 फीसदी मतदान।

UP Elections 2022 : उत्तर प्रदेश में तीसरे राउंड की 59 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान केंद्रोां पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। मतदान करने के लिए सुबह से ही पोलिंग बूथ्स पर लोगों की भीड़ नजर आने लगी है। यह चरण भाजपा ( BJP ) और सपा ( SP ) दोनों के लिए अहम है। भाजपा के सामने जहां पिछले बार की तरह अधिकांश सीटों पर जीत हासिल करने की चुनौती है तो सपा के समक्ष यादव लैंड में अपनी परंपरागत पकड़ रखने की चुनौती है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीन बजे तक 48.81 फीसदी मतदाता अपने मतपधिकार का उपयोग कर चुके हैं। मतदाता शाम 6 बजे तक वोटिंग कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में सुबह ग्यारह बजे तक 21.18 फीसदी मतदान की सूचना है।

EVM मशीन खराब, एक घंटे से वोटिंग ठप

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद सदर विधानसभा के बूथ संख्या- 181 ( नारायण आर्य कन्या पाठशाला ) पर ईवीएम मशीन खराब हो गई है। यहां एक घंटे से वोटिंग बाधित है। इस सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी चुनाव लड़ रहीं हैं।

मतदान की गोपनीयता भंग करने का आरोप, FIR

तीसरे चरण के मतदान के दौरान कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ( Pramila Pandey ) पर मतदान की गोपनीयता भंग करने का आरोप में FIR दर्ज किया गया है। मेयर प्रमिला पांडेय के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने EVM पर वोट देते हुए ने फोटो खिंचवाई है।

मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव और रामगोपाल यादव एक साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे। वोटिंग के लिए जातो हुए दोनों बातचीत करते हुए भी दिखाई दिए। शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता है। मतदान से पहले शिवपाल यादव सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।

योगी ने की राष्ट्रवाद की विजय के लिए मतदान की अपील की

यूपी में तीसरे चरण का मतदान शुरू होते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भयमुक्त, दंगामुक्त, अपराधमुक्त प्रदेश के लिए, राष्ट्रवाद की विजय के लिए, आत्मनिर्भर एवं नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए और जन-जन के उत्थान के लिए, आप सभी मतदान अवश्य करें। पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।

यूपी के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण के लिए 59 सीटों पर मतदान शाम 6 बजे तक होगा। तीसरे चरण में दो करोड़ 15 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक करोड़ 16 लाख से अधिक पुरुष मतदाता और 99 लाख से ज्यादा महिला मतदाता हैं। एक हजार से अधिक किन्नर ( थर्ड जेंडर ) मतदाता शामिल हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में वोट करने की अपील की है। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा है कि पंजाब चुनाव और यूपी चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। विशेषकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से।

आज 627 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में हो जाएगा बंद

UP Elections 2022 : यूपी के मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव और सत्तारूढ़ भाजपा से केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल आमने-सामने हैं। मैनपुरी जिले के साथ ही हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे चरण में कुल 627 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी ने डाला वोट

कानपुर के बिकरु कांड में सह अभियुक्त बनाई गई खुशी दुबे की बड़ी बहन नेहा तिवारी ने वोट मतदान शुरू होते ही वोटिंग की। नेहा तिवारी कल्याणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं।

Next Story

विविध