Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Nikay Chunav 2022: निकाय चुनाव से पहले कितना अहम है योगी का कानपुर दौरा? देंगे करोड़ों की सौगात

Janjwar Desk
9 Dec 2022 6:49 AM GMT
UP Nikay Chunav 2022: निकाय चुनाव से पहले कितना अहम है योगी का कानपुर दौरा? देंगे करोड़ों की सौगात
x

file photo

UP Nikay Chunav 2022: मैनपुरी लोकसभा रामपुर व खतौली विधानसभा का उप-चुनाव परिणाम क्लियर है। रामपुर में पहली बार कमल खिला है, लेकिन सवाल लेकर। सवाल की 6ठे राउण्ड के बाद मीडिया को जानकारी दी जानी बंद कर दी गई थी...

UP Nikay Chunav 2022: मैनपुरी लोकसभा रामपुर व खतौली विधानसभा का उप-चुनाव परिणाम क्लियर है। रामपुर में पहली बार कमल खिला है, लेकिन सवाल लेकर। सवाल की 6ठे राउण्ड के बाद मीडिया को जानकारी दी जानी बंद कर दी गई थी। सवाल ये कि जानकारी बंद करने से पहले सपा का प्रत्याशी बीजेपी से बढ़त कैसे बनाए था, जो बाद के परिणाम में हार गया? ये सवाल लोग कर रहे हैं।

बहरहाल, आज सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का कानपुर दौरा है। उप-चुनाव (By Elecetion) समाप्त होते ही प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। निकाय चुनाव से पहले आज 9 दिसंबर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर दौरे पर रहेंगे। यहां योगी कई योजनाओं के लिए करोड़ों रूपये की सौगात देकर जाएंगे।

कानपुर को मिलने वाली सौगात

कानपुर (Kanpur) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) तकरीबन 330 करोड़ रूपये की योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए बनाया गया द स्पोर्ट्स हब भी शामिल है। इसे सीएम योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। इसके अलावा अन्य योजनाओं को लेकर घोषणा होने की बात कही जा रही है।

क्यों अहम है योगी की कानपुर विजिट?

राज्य या केंद्र में जो पार्टी सत्ता में रहती है अक्सर देखा जाता है कि चुनाव से पहले संबंधित राज्य या स्थान के लिए एक आध योजनायें तैयार रखी जाती हैं। जो दल सत्ता में होता है वो यही करता है। इसका मुख्य उद्देश्य हमेंशा से जनता को लुभाने का रहा है। याद कीजिये ऐसी कितनी योजनाएं अधर में लटकी हैं, जो सरकार बदलने के साथ ठप पड़ गईं। योगी का कानपुर दौरा और 330 करोड़ की सौगात निकाय चुनाव में लाभ पाने की स्थिति के लिए किया गया कार्य ही कहा जा रहा है।

Next Story

विविध