Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Uttarakhand Cabinet Minister : चिलचिलाती धूप में महिलाओं के साथ गेंहू काटने लगी यह कैबिनेट मंत्री, देखें तस्वीरें

Janjwar Desk
27 April 2022 11:32 AM GMT
Uttarakhand Cabinet Minister : चिलचिलाती धूप में महिलाओं के साथ गेंहू काटने लगी यह कैबिनेट मंत्री, देखें तस्वीरें
x

Uttarakhand Cabinet Minister : चिलचिलाती धूप में महिलाओं के साथ गेंहू काटने लगी यह कैबिनेट मंत्री, देखें तस्वीरें

Uttarakhand Cabinet Minister : विकासनगर से देहरादून आते समय कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारवाला में महिला किसानों को खेत में गेहूं काटते हुए देखा तो मंत्री रेखा आर्या ने अपने काफिले को रोकते हुए खेत मे गेहूं काट रहीं महिला किसानों के बीच जा पहुंची.....

Uttarakhand Cabinet Minister : उत्तराखंड की एक कैबिनेट मिनिस्टर अप्रैल की तपती धूप में किसी खेत में गेंहू काटती नजर आएं तो सोचिए कैसा लगेगा ? जी हां ! यह किया है राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (Cabinet Minister Rekha Arya) ने। उन्होंने अप्रैल महीने की चिलचिलाती धूप में न केवल एक खेत में गेहूं कटाई की बल्कि गेहूं कटाई के फोटो अपने सोशल मीडिया पेज पर डालकर इसकी जानकारी भी खुद ही दी।


विकासनगर से देहरादून आते समय कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारवाला में महिला किसानों को खेत में गेहूं काटते हुए देखा तो मंत्री रेखा आर्या ने अपने काफिले को रोकते हुए खेत मे गेहूं काट रहीं महिला किसानों के बीच जा पहुंची। अपने बीच कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को यूँ देखकर महिलाएं आश्चर्यचकित रह गई।



इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गेहूं काट रही महिलाओं के साथ गेहूं की फसल को काटने में उनका सहयोग किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गेहूं की कटाई के साथ ही थ्रेसर पर गेहूं की मडाई भी की। इसके साथ ही गावँ की महिला किसान के खेत मे काम कर रहे महिलाओं से खेत की बुवाई से लेकर क्रय केंद्रों पर गेहूं व अन्य अनाज के विक्रय की जानकारी ली। साथ ही महिला किसानों से खेती में आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से सुना।


वहीं महिलाओं से राशन की दुकानों से सरकार की योजनाओं के तहत मिलने वाले राशन की भी जानकारी ली। इसके बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मौजूद महिला किसानों को सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा की उनकी सरकार सदैव किसानों और महिलाओं के साथ खड़ी है। साथ ही उनका प्रयास रहेगा कि महिलाओं को सशक्त करते हुए इस दिशा में काम किया जाए।


इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून डॉ. अखिलेश मिश्र, केदारवाला ग्राम प्रधान तबस्सुम इमरान व पूर्व प्रधान इमरान खान मौजूद रहे।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध